कृषि विज्ञान केन्द्र ने किया वृक्षारोपण

0
129

अवधनामा संवाददाता

बांदा। कृषि विज्ञान केन्द्र, बांदा द्वारा वन महोत्सव 2023 के अर्न्तगत वृक्षारोपड़ का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 100 कृषकों ने प्रतिभाग किया। केन्द्र के विषय वस्तु विशेषज्ञ डा0 मानवेन्द्र सिंह ने सभी कृषकों का स्वागत किया तथा वृक्षारोपड़ करने हेतु प्रेरित किया। केन्द्र के विषय वस्तु विशेषज्ञ पादप सुरक्षा डा0 चंचल सिंह ने वृक्षारोपड का महत्व समझाते हुए फलदार एवं कृषि वानिकी के पौधों को रोपित करने हेतु समझाया तथा यह भी बताया कि वृक्षरोपड़ से मृदा अपरदन, जलवायु परिवर्तन आदि की रोकथाम होती है। कार्यक्रम के अन्त में डा0 दीक्षा पटेल द्वारा सभी कृषकों का धन्यवाद् किया गया। केन्द्र द्वारा सागौन के 800 पौधों तथा सहजन के 100 पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में केन्द्र के कमल नारायण बाजपेयी एवं विकास गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here