HomeMarqueeबदमाशों के हमले से खुर्शीद अनवर का हाथ-पैर चकनाचूर

बदमाशों के हमले से खुर्शीद अनवर का हाथ-पैर चकनाचूर

खेतासराय थाना क्षेत्र के पाराकमाल गांव के निवासी व पूर्व विधायक नदीम जावेद के प्रतिनिधि रहे पत्रकार खुर्शीद अनवर खान पर बदमाशों ने इस कदर लाठियां और रॉड बरसाया कि उनका हाथ और पैर टूटकर चकनाचूर हो गया। उन्हे नगर के एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर खुर्शीद के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दिया है।
मालूम हो कि शुक्रवार की शाम साढ़े पांच बजे खुर्शीद अनवर खान गांव से बाइक से खेतासराय बाजार जा रहे थे रास्ते में गोरारी गांव के पास घात लगाये बैठे चार से पांच की संख्या में बदमाशों ने लाठी,डण्डे और लोहे की राड से उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने मार पीटकर हाथ पैर तोड़ डाला। डाक्टर के अनुसार खुर्शीद के हाथ और पैर में 47 फैक्चर हुआ है। हमलावरों ने शातिराना अंदाज में हमला किया जिससे उनकी जान पर खतरा न हो न ही कानून की गम्भीर धारा में फंस सके। इस मामले में पुलिस ने उनकी पिता फैयाज अहमद की तहरीर पर पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल में जुट गयी है। उधर सुरक्षा की दृष्टिकोण से अस्पताल में पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular