Friday, May 3, 2024
spot_img
HomeMarqueeकेजरीवाल ने इंडिया सांसदों को लिखी चिठ्ठी

केजरीवाल ने इंडिया सांसदों को लिखी चिठ्ठी

दिल्ली सर्विस बिल का विरोध करने पर धन्यवाद दिया, बोले- पूर्व पीएम खराब स्वास्थ्य के बावजूद लोकतंत्र बचाने आए

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सर्विस बिल पर आम आदमी पार्टी का समर्थन करने वाले विपक्षी सांसदों को चिट्ठी लिखी है। केजरीवाल ने चिट्ठी के जरिए विपक्षी गठबंधन इंडिया के सांसदों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने खासकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन का आभार व्यक्त किया।
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा- मैं आपका दिल्ली की 2 करोड़ जनता की ओर से धन्यवाद देता हूं। आपने गवर्नमेंट ऑफ नेशनल कैपिटल टेरिटरी ऑफ दिल्ली बिल 2023 के खिलाफ वोट दिया है। संसद और बाहर दिल्ली के अधिकारों की वकालत के लिए आप तारीफ के काबिल हैं।
मुझे विश्वास है कि संविधान के प्रति आपके अटूट विश्वास को दशकों तक याद रखा जाएगा। संविधान को कमजोर करने वाली ताकतों के खिलाफ लड़ाई में आपसे लगातार सहयोग की उम्मीद करता हूं।
केजरीवाल ने राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खडग़े, नितीश कुमार, उद्धव ठाकरे, ममता बनर्जी, शरद पवार, एम के स्टालिन, हेमंत सोरेन समेत विपक्ष के अन्य नेताओं को चि_ी लिखी है। यह चि_ी सीएम केजरीवाल ने राहुल गांधी को लिखी है। ऐसी ही चि_ी विपक्ष के अन्य नेताओं को भी लिखी है।
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को खास धन्यवाद दिया
बिल पर राज्यसभा में सोमवार रात 10 बजे वोटिंग हुई। वोट करने के लिए कांग्रेस की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी सदन पहुंचे। खराब तबीयत के चलते वे व्हीलचेयर पर बैठकर आए थे। सीएम केजरीवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी चि_ी लिख कर धन्यवाद दिया है। उन्होंने चि_ी में लिखा कि आप खराब स्वास्थ्य और इतनी उम्र के बावजूद राज्यसभा पहुंचे। आपकी मौजूदगी संघीय ढांचे और लोकतंत्र को संरक्षित करने के लिए शांति और दृढ़ विश्वास की कहानी बताती है। केजरीवाल ने यह चि_ी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखी है। वह खराब तबीयत के चलते व्हीलचेयर पर बैठकर आए थे।
कांग्रेस के समर्थन के बाद इंडिया के साथ आई आप
2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को चुनौती देने के लिए विपक्षी दलों ने इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इनक्लूसिव अलायंस बनाई है। इसमें 26 दल शामिल हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की पहल पर 23 जून को 16 दलों की पटना में बैठक हुई थी।
अरविंद केजरीवाल ने तब कहा था कि जब तक कांग्रेस दिल्ली सर्विस बिल पर समर्थन नहीं देगी, तब तक हम गठबंधन में शामिल नहीं होंगे। हालांकि पटना की बैठक में वे आए थे। इसके बाद उन्होंने फिर से कहा कि अगर कांग्रेस ने समर्थन नहीं दिया तो बेंगलुरु की बैठक में नहीं जाएंगे।
16 जुलाई को कांग्रेस के बिल पर आप का समर्थन करने के ऐलान के बाद 17-18 जुलाई को केजरीवाल बेंगलुरु में हुई बैठक में शामिल हुए थे। इस बैठक में 26 दल शामिल हुए थे। यहीं पर इस गठबंधन का नाम इंडिया रखा गया। बेंगलुरु की मीटिंग में सोनिया गांधी भी पहुंची थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular