Monday, May 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeनूरपुर में मैरिज पैलेस से 96 पेटी देसी शराब बरामद

नूरपुर में मैरिज पैलेस से 96 पेटी देसी शराब बरामद

पुलिस जिला नुरपूर द्वारा नशे के खिलाफ चलाये गये अभियान के अन्तर्गत मंगलवार को पुलिस थाना रैहन के अन्तर्गत राजा का तालाब स्थित जाट पैलेस में गुप्त सूचना के आधार पर नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही अमल में लाई गई है। पुलिस ने इस मामले में 96 पेटी अवैध देसी शराब बरामद करने में सफलता पाई है। पुलिस ने इस मामले में प्रवीण कुमार पुत्र ज्ञान चंद व तिलक राज पुत्र धनिया राम दोनों निवासी राजा का तालाब, जिला कांगड़ा के उपरोक्त पैलेस में छापामारी करके 96 पेटी (1150 बोतल, 8,62,500 मिली) देसी शराब बरामद की गई।

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि उपरोक्त आरोपितों के विरुद्ध थाना रैहन में मामला दर्ज करके आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त मामले में आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध जिला पुलिस नूरपुर का अभियान जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular