HomeUttar Pradeshbandaजूनियर छात्रों ने इण्टर के विद्यार्थियों को दी विदाई

जूनियर छात्रों ने इण्टर के विद्यार्थियों को दी विदाई

अवधनामा संवाददाता

 बच्चों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए

बांदा। सेंट जेवियर्स स्कूल में 11वीं कक्षा के बच्चों द्वारा 12वीं के छात्र-छात्राओं को भावपूर्ण विदाई दी गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने बताया कि फेवरेबल पार्टी के अवसर पर बच्चों के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या एवं 12वीं के बच्चों के द्वारा केक काटकर किया गया। इस दौरान बच्चों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आयोजन के दौरान विद्यालय की ओर से बच्चों को ग्रीटिंग कार्ड एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए विद्यालय से जुड़ी अपनी यादें साझा की। समारोह के अंत में विद्यालय की प्राचार्या ने बच्चों को भावी जीवन की सीख देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय परिवार ने सहभोज का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में डारेक्टर नवल किशोर चौधरी ने बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular