इटावा। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक)शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मानव संसाधन मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन अपराह्न 3 बजे दिया।जिसमे जनपद के सैकड़ो शिक्षकों शिक्षिकाओं कर्मचारियों ने प्रतिभाग।प्रांतीय उपाध्यक्ष गौरव पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 10 अगस्त 2017 को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद(एनसीटीई) कानून में किए संशोधन के विरुद्ध निर्णायक आंदोलन चलाया जा रहा है।
इस संशोधन ने सभी बेसिक शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा(टीईटी) अनिवार्य कर दिया,जिसमें 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को भी शामिल किया गया,जिन्हें पहले इससे छूट प्राप्त थी।जिला अध्यक्ष संजय द्विवेदी ने इसे शिक्षकों की पीठ में छुरा घोंपने की साजिश करार दिया है।रामजनम सिंह मंडल उपाध्यक्ष कानपुर ने कहा कि इस काले कानून को रद्द करने की मांग मजबूती से उठाई है।
अजय यादव अध्यक्ष अटेवा ने कहा कि हम सभी शिक्षक सरकार से अध्यादेश के जरिए काले कानून को निष्क्रिय करने और संसद में इसे निरस्त करने की मांग करते है। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में अहसान अहमद मुन्ना ,मंजुल चतुर्वेदी संजय द्विवेदी संजय तिवारी राजेश मिश्रा राजेश जादौन दीपक राज राघवेंद्र दिलीप वर्मा सर्वेश दुबे प्रमोद यादव रविंद्र पालीवाल नीरज अग्निहोत्री मनोज शंखवार मनोज तिवारी विजय तिवारी सहित जिला व ब्लाक कार्यकारणी के पदाधिकारी सम्मिलित रहे।





