Friday, May 3, 2024
spot_img
HomeLucknowमिशन 2024 का शंखनाद गाजीपुर से करेंगे जेपी नड्डा

मिशन 2024 का शंखनाद गाजीपुर से करेंगे जेपी नड्डा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अपनी दूसरी पारी के साथ भाजपा के मिशन-2024 का शंखनाद प्रदेश के गाजीपुर से करेंगे। नड्डा 20 जनवरी को लोक सभा चुनाव 2024 के लिए गाजीपुर से भाजपा के अभियान की शुरुआत करेंगे।
नड्डा ने 20 जनवरी, 2020 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर उनका तीन वर्ष का कार्यकाल इसी वर्ष 20 जनवरी को पूरा होगा। इससे पहले 16 व 17 जनवरी को नई दिल्ली में होने वाली भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उनका दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया जाना तय है। भाजपा के सांगठनिक मुखिया के तौर पर वह अपनी दूसरी पारी की शुरुआत गाजीपुर में हुंकार भर कर करेंगे।
भाजपा ने 2024 के आम चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोक सभा सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। इस लक्ष्य को साधने के लिए पार्टी ने खासतौर पर प्रदेश में उन 14 सीटों पर फोकस किया है, जिन पर अभी उसका या उसके सहयोगी दलों का कब्जा नहीं है। गाजीपुर इन 14 लोकसभा सीटों में से एक है।
भाजपा न सिर्फ 2019 के लोकसभा चुनाव में गाजीपुर सीट पर हारी थी बल्कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भी उसका सफाया करते हुए सपा-सुभासपा गठबंधन ने जिले की सातों सीटें जीती थीं। विधानसभा चुनाव के बाद अब सपा और सुभासपा की राहें जुदा हो गई हैं। यूं तो नड्डा का गाजीपुर दौरा हारी लोकसभा सीटों पर भाजपा के प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत है, लेकिन लोकसभा चुनाव के शंखनाद के लिए इस जिले को चुनने की एक और वजह भी है। गाजीपुर सीट पर बसपा के अफजाल अंसारी ने जीत दर्ज की थी। अफजाल जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बड़े भाई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular