24 घंटे के अंदर पुलिस ने बरामद की कुल्हाड़ी, मुख्य आरोपी भाजपा नेता समेत अन्य की तलाश जारी
महोबा। 14 जुलाई की रात कानुपर सागर हाईवे पर शहर के मोहल्ला समदनगर निवासी जयवेंद्र सिंह उर्फ विक्की पर पड़ोस के भाजपा नेता सहित पांच लोगों ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए थे। घायल के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर और 24 घंटे के अंदर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली साथ वारदात में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। पुलिस ने इस घटना में शामिल दो आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी सहित उसके अन्य साथियो की तलाश में जुटी हुई है।
गौरतलब है कि शहर के मोहल्ला समदर नगर निवासी पुत्र जयवेंद्र सिंह उर्फ विक्की (28) पुत्र राजाबाबू क्षेत्र के पेट्रोल पंप से मंगलवार की रात बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहा था तभी मोहल्ले को ही भाजपा नेता शिवप्रताप सिंह परमार से किसी बात को लेकर तनातनी हो गई और उसने अपने साथियों के साथ मिलाकर विक्की परकुल्हाड़ी से हमलाकर उसके हाथों की दोनो कलाई को काट दी साथ ही पैर सिर पर बार करके बुरी तरह घायल का मौके से फरार हो गए। परिजन व पुलिस घायल को जिला अस्पताल ले गए और वहां से गंभीर हालत में मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।
विक्की के पिता राजाबाबू की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने शिवप्रताप परमार, रोहित बेडिया, छुट्टी बेडिया और दो अज्ञात सहित पांच लोगोे के खिलाफ संबन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देश पर शहर कोतवाली प्रभारी मनीष ने टीम के पांडेय हेड कांस्टेबिल उमाशंकर शुक्ला, कांस्टेबिल रतन सरोज कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित बेड़िया उर्फ विकास पहले ही गिफ्तार कर लिया और अब नादिर पुत्र असलम निवासी समदनगर को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हसिल कर ली है।
पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लोहे की कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।





