Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeबाइक चोरी पर पत्रकारों में नाराजगी, 48 घंटे में खुलासा न होने...

बाइक चोरी पर पत्रकारों में नाराजगी, 48 घंटे में खुलासा न होने पर कड़ा रुख अपनाने की चेतावनी

बढ़नी सिद्धार्थनगर। कस्बे के डाक बंगले पर गुरुवार को क्षेत्रीय पत्रकारों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पत्रकार ओज़ैर खान के घर से मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले में पुलिस की निष्क्रियता पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। पत्रकारों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर चोरी की घटना का खुलासा कर अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे कड़ा रुख अपनाने को विवश होंगे।

पत्रकारों ने कहा कि बढ़नी कस्बे में पिछले कुछ महीनों से बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आमजन में भय का माहौल है। अब पत्रकार भी सुरक्षित नहीं हैं। पत्रकार ओज़ैर खान के घर के बरामदे में खड़ी बाइक 27/28 अक्टूबर की रात चोरी हो गई थी। चौकी पर तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने कोई तत्काल कार्रवाई नहीं की। घटना के दो दिन तक पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।

पत्रकारों के प्रतिनिधि मंडल ने थानाध्यक्ष से मिलकर प्रकरण पर चर्चा की, जिसके बाद गुरुवार को मामला दर्ज किया गया। पत्रकारों ने कहा कि घटना के चार दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। उन्होंने कहा कि यदि 48 घंटे के भीतर चोरी की घटना का खुलासा नहीं किया गया, तो इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी और पत्रकार समुदाय संयुक्त रूप से आगे की रणनीति तय करेगा।

इस अवसर पर पत्रकार परमात्मा उपाध्याय, अजय गुप्ता, विंध्याचल शुक्ला, शंभू नाथ तिवारी, पवन पाठक, पवन यादव, चंदालाल, नन्दलाल, अनिल, अर्जुन यादव, सलमान हिंदी, ओज़ैर खान और मुस्तन शेरूल्लाह आदि मौजूद रहे। इस संबंध में थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि बाइक चोरी के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस टीम जांच में जुटी है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular