Sunday, May 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeपड़ोसियों ने धारदार हथियार से गला काटकर की किशाेर की हत्या

पड़ोसियों ने धारदार हथियार से गला काटकर की किशाेर की हत्या

गौराबाद शाहपुर थाना अंतर्गत कबीर उद्दीनपुर गांव में बुधवार सुबह एक किशोर की दो भाग में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान कबीर उद्दीनपुर गांव का रहने वाला अनुराग यादव (17) के रूप में हुई है। उसकी धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार की फोर्स मौके पर पहुंच गए हैं।

जांच में पाया गया कि जमीन के विवाद में पड़ोसियों ने अनुराग की हत्या की है। उन्हाेंने धारदार हथियार से वार कर सिर धड़ से अलग कर दिया है। मृतक किशाेर अपने घर का इकलौता चिराग था। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular