उप्र उद्योग व्यापार मण्डल के जसवंत सिंह बने प्रदेश महामंत्री

0
73

Jaswant Singh became the state general secretary of UP Industries Business Board

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। (Saharanpur) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का जसवंत सिंह बतरा को प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंप उन्हें सम्मानित कर व्यापारी हितों की रक्षा के साथ संगठन की मजबूती में सहयोग दिये जाने का आह्वान किया गया।

व्यापार मण्डल के भगवान राम की जन्म स्थली अयोध्या में आयोजित प्रांतीय कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में जनपद के व्यापारी व व्यापार मण्डल के पउप्र प्रदेश प्रभारी जसवंत सिंह बतरा को प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल, जसवंत बत्रा, प्रदेश महामंत्री समेत अन्य पदाधिकारियों को रामलला मंदिर के पुजारी द्वारा शपथ दिलवाई गयी। प्रांतीय कार्यकारिणी में 113 सदस्य है, जिनमे 102 सदस्यो का चुनाव हुआ और 11 मनोनयन हुए, जिसमे 3 महामंत्री भी शामिल है। उत्तर प्रदेश के नव नियुक्त महामंत्री (पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी) जसवंत सिंह बत्रा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि शपथ ग्रहण समारोह बहुत भव्य और शानदार रहा। फिर भी कोरोना को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना गाइड लाइन का पूर्णतया पालन किया गया। इस दौरान प्रदेश में मंत्री ब्रजेश पाठक ने नव नियुक्त प्रदेश महामन्त्री जसवंत बत्रा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, जिसका जसवंत बत्रा ने आभार व्यक्त किया।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here