लखनऊ। लखनऊ में अयोध्या के वरिष्ठ संवाददाता जयप्रकाश गुप्ता का 70वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में कार्यालय के समस्त स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस मौके पर रोहित श्रीवास्तव एवं पंकज अग्रवाल ने जयप्रकाश गुप्ता के पत्रकारिता जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे वर्षों से निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश गुप्ता हर वर्ष अपने सहयोगियों के बीच रहकर सादगी से जन्मदिन मनाते आ रहे हैं, जो उनकी सरलता और कर्मठता को दर्शाता है।
इस अवसर पर विवेक मौर्य, शिवम गुप्ता, आशा सिंह, सागर कुमार, राकेश श्रीवास्तव, रजीत सिंह, फरहत अली, शुभम राय, दीप्ति यादव, अतुल सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, राकेश अग्रवाल, रामेश्वर प्रजापति सहित अन्य पत्रकार एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने जयप्रकाश गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।





