जालौन(उरई)।मनुष्य का जीवन सार्थक किस प्रकार हो जिससे धर्म बना रहे, मनुष्य जीवन के लिये देवी देवता भी लालायत रहते है, इस लिये इस मनुष्य जीवन को सार्थक बनाने की कोशिश करो, यह बात मानस मंदिर रिसोर्ट के शुभारम्भ के दौरान जगदगुरु मलूकपीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्रदास ने कही। मलूक पीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्र दास महाराज द्वारा औरय्या रोड स्थित मानस मंदिर रिसोर्ट शुभारंभ किया गया।इस दौरान उन्होने अपने सुर मधुर बाणी से प्रवचन करते हुये सभी श्रोत्राओ को मंत्र मुग्ध कर दिया। नगर मे उनका जगह जगह स्वागत किया भक्तो ने दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वह नगर मानस मंदिर पहुंचे,तत्पश्चात वह मानस रिसोर्ट आये जहां उनके कर कमलो से रिसोर्ट का शुभारम्भ किया गया।
उपस्थित भक्तोऊ को अपनी सुर मधुर बाणी से परमात्मा के गुणगानो का बखान किया। उन्होने कहा कि यह मनुष्य जीवन हम सब को मिला गया उसका सही उपयोग करें। पहले उन्होने बुंदेलखंड के महान संतो को नमन करते हुये ब्रह्मचारी महाराज के बारे मे बताया,मनुष्य को तप साधना कर भोग विलासता का जीवन न जीने की कोशिश करनी चाहिये।उन्होने मनुष्य पशुओं तथा देवताओं के जीवन को पृथक पृथक करके बताया। सुनीत कुमार मिश्रा,पत्नी सीमा मिश्रा,भगवती प्रसाद मिश्रा, सत्यनारायण मिश्रा, पवन मिश्रा, विनय मिश्रा के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री सासंद भानू वर्मा, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, पूर्व विधायक संतराम सेंगर, पूर्व एम एल सी अर्जुन त्रिपाठी लखनऊ आदि ने उनका स्वागत किया।
भजन संध्या मे भजन सम्राट अनूप जलोटा के भजनों की प्रस्तुतियां आयोजित हुईं। आये हुये अतिथियों ने अनूप जलोटा के द्वारा गाये गये भजनों का आनंद लिया।इस दौरान अन्नतदास जी महाराज फिलाइट बाबा,रिषभदास जी कालपी, सिद्धन महाराज, सात्विक नीलदीप अयोध्या, विजय रामदास जालौन, श्याम बाबा,ब्रजेश महाराज शनिधाम जालौन,शंकरदास महाराज करनखेडा,दीपक मित्तल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्रा, अनुराग तिवारी, नगर अध्यक्ष विश्वहिंदू परिषद, मानवेंद्र परिहार, सिंटू महाराज, सुनीता, अनीता सभासद,आदि सैकडो भक्त मौजूद रहै।





