HomeEducationITEP 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 4 वर्षीय आईटीईपी कोर्स के लिए आवेदन...

ITEP 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 4 वर्षीय आईटीईपी कोर्स के लिए आवेदन किये स्टार्ट, टीचर बनने के लिए 12वीं के बाद कर सकते हैं कोर्स

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। 12वीं पास छात्र एडमिशन के लिए 2 अगस्त तक फॉर्म भर सकते हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है जो 2 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी। जो भी छात्र भविष्य में सरकारी टीचर बनना चाहते हैं वे अब ग्रेजुएशन का इंतजार न करते हुए सीधे ही 12वीं के बाद इस कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

NCET 2026 में प्राप्त रैंक के आधार पर दिल्ली यूनिवर्सिटी में मिलेगा एडमिशन

इस प्रोग्राम में एडमिशन सिर्फ NCET 2026 के स्कोर के आधार पर होगा। जो उम्मीदवार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कराई जाने वाली राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा (NCET 2026) परीक्षा में शामिल हो रहे हैं या जिनके नतीजों का इंतजार है, वे भी आवेदन करने के लिए योग्य हैं। यूनिवर्सिटी NCET स्कोर और उम्मीदवारों द्वारा दी गई प्रोग्राम की प्राथमिकताओं के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करेगा।

कैसे करें अप्लाई

  • ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले वेबसाइट itep.uod.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरें और पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरें और फॉर्म को पूरा कर लें।
  • इसके बाद निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

DU ITEP 2026 Admission Application Form

एप्लीकेशन फीस

एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ सामान्य, ओबीसी (NCL) और ईडब्ल्यूएस श्रेणी से आने वाले छात्रों को फीस के रूप में 250 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। इसके अलावा एससी/ एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को केवल 100 रुपये जमा करना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

आवेदन के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज

आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे- स्कैन की हुई फोटो, स्कैन किए हुए हस्ताक्षर, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) तैयार रखें। अधिक जानकारी के लिए छात्र ब्रोशर पढ़ सकते हैं।

ब्रोशर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular