Tuesday, April 7, 2026
spot_img
HomeItawaपूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही चुनाव कराने का निर्णय लिया गया

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही चुनाव कराने का निर्णय लिया गया

इटावा। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन इटावा के आगामी चुनाव के चलते बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से प्राप्त पत्र दिनांक 27 अक्टूबर,जो 28 अक्टूबर को प्राप्त हुआ,जिस पर बुधवार को डीबीए हॉल में एल्डर्स कमेटी द्वारा सभी प्रत्याशी गणों एवं अधिवक्तागणों को बुलाकर मीटिंग की गई और बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा किसी फर्जी शिकायत पर बिना एल्डर्स कमेटी का उत्तर लिए चुनाव को स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया,जो कि वैधानिक नहीं माना जा सकता है एवं प्रत्याशियों द्वारा चुनाव कराने के लिए प्रार्थना पत्र हस्ताक्षरित करवा कर एल्डर्स कमेटी को दिया गया जिस पर सभी एल्डर्स कमेटी सदस्यों ने प्रत्याशियों से विचार विमर्श करते हुए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही चुनाव को कराने का निर्णय लिया गया,साथ ही सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के उक्त पत्र के खंडन के लिए विशेष वाहक भेज कर,खंडन प्राप्त कर सुनिश्चित किया जाए,ताकि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही चुनाव संपन्न हो सकें एवं बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आदेश का भी उल्लंघन न हो।बैठक में शांति स्वरूप पाठक चेयरमैन के साथ प्रेम शंकर शर्मा, रविन्द्र सिंह दुबे,रमा शंकर चौधरी,विशन चंद्र अग्रवाल,सहायक बृजेंद्र सिंह चौहान के अलावा 200 से अधिक अधिवक्ता मौजूद रहे।उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रूपेन्द्र सिंह चौहान ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular