Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarसड़क दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की मदद करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी: डॉ अमरनाथ

सड़क दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की मदद करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी: डॉ अमरनाथ

हजपुरा,अंबेडकरनगर बाबा बरुआदास पी.जी. कॉलेज परुइय्या आश्रम, में रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत सड़क सुरक्षा अभियान एवं ‘जीरो फैटेलिटी समाधान’ (जनवरी 2026) की कार्ययोजना के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम व राहवीर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु रैली का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लब के संयोजक डॉ. अमरनाथ ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने राहवीर योजना की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने वाले नागरिकों को ‘राहवीर’ की उपाधि प्रदान की जाती है, साथ ही उन्हें कानूनी सुरक्षा, प्रशंसा पत्र एवं ₹25,000 नकद पुरस्कार देने की व्यवस्था की गई है।

डॉ. अमरनाथ ने बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद घायल के लिए पहला एक घंटा, जिसे ‘गोल्डन आवर’ कहा जाता है, अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान घायल को अस्पताल या ट्रामा सेंटर तक पहुंचाने वाले व्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह योजना लागू की गई है। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक वर्ष देशभर से चयनित 10 उत्कृष्ट राहवीरों को भारत सरकार द्वारा ₹1 लाख नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को निर्भय एवं निःस्वार्थ भाव से सड़क दुर्घटना के घायलों की सहायता के लिए प्रेरित करना है। अतः हम सभी को जिम्मेदार नागरिक बनते हुए सुरक्षित यात्रा के नियमों का पालन करना चाहिए और आवश्यकता पड़ने पर दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों की सहायता के लिए तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर रैली को महाविद्यालय के उपप्राचार्य प्रो. पवन कुमार गुप्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular