Thursday, May 9, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshGorakhpurभाजपा के विजय अभियान को रोकना नामुमकिन: डॉ अजय मणि त्रिपाठी

भाजपा के विजय अभियान को रोकना नामुमकिन: डॉ अजय मणि त्रिपाठी

अवधनामा संवाददाता

सहजनवा। सोमवार को सहजनवा स्थित एक मैरिज हॉल में भाजपा के क्षेत्र पंचायत सदस्य का एक दिवासी प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। चार सत्रों में चले प्रशिक्षण में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन की रीति नीति और उद्देश्य को विस्तार से समझाया।
उद्घाटन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ डां अजय मणि त्रिपाठी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भाजपा देश प्रदेश विकास की बुलंदियों पर है। देश का परचम पूरे विश्व में लहरा रहा है। हर व्यक्ति का विकास हो रहा है, जनता का विश्वास इस पार्टी से जुङ गया है इसलिए भाजपा के विजय अभियान को रोकना नामुमकिन है। भाजपा में हर श्रेणी के पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था है। क्षेत्र पंचायत सदस्य को विकास की अंतिम कड़ी बताते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते आपसे अपेक्षा है कि आप जनसरोकार से जुड़े केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां को बढ़ाकर केंद्र में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त करें। जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर ने अतिथियों का स्वागत एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रति आभार जताया।
दुसरे सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता आवास विकास परिषद के उपाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी ने भाजपा का इतिहास विचारधारा और जन भागीदारी विषय पर बोलते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य को देश और देवतुल जनता के प्रति समर्पण का पाठ पढ़ाया। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव ने किया।
तीसरे सत्र को संबोधित करते हुए डां बच्चा पांडे नवीन ने कुशल जनप्रतिनिधियों के लिए कार्यालय जनसंपर्क प्रवास और सोशल मीडिया के संबंध में जरूरी टिप्स दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख शशि प्रताप सिंह ने की।
समापन सत्र को क्षेत्रीय विधायक प्रदीप शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में विकास के अनुकरणीय कार्य को करना चाहिए जो मिसाल बने। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य, जिला महामंत्री ब्रह्मानंद शुक्ला, जिला ममहामंत्री सबल सिंह, जिला मंत्री रामउजागिर शुक्ला, जिला महामंत्री डॉ आर डी सिंह, मनोज सिंह, जिला पंचायत सदस्य संजय शुक्ला, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र शुक्ला, राम प्रकाश यादव, शिवचरण प्रसाद, धर्मराज गोड़, विनय गुप्ता, सूर्यनाथ विश्वकर्मा, विशंभर नाथ शर्मा, अवधेश शुक्ला, रजनीश शुक्ला आदि क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत समस्त भाजपा पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular