आमजन को नियमों के प्रति जागरूक होना भी आवश्यक : अभिनेन्द्र सिंह

0
129

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। यातायात माह नवम्बर-2023 के अन्र्तगत पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात कमलेश नारायण पाण्डेय, प्रभारी यातायात अभिनेन्द्र सिंह चौहान द्वारा यातायात पुलिस की टीम के साथ आम-जनमानस को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुऐ विशेषकर हेल्मेट, सीट-बेल्ट, तीन सवारी के बारे में जागरूक किया गया एवं आम-जनमानस को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुऐ यातायात स्लोगन से छपे पम्पलेट, स्टीकर वितरित किये गये। तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 214 वाहनों का ई-चालान कर 285900 ऑनलाइन जुर्माना किया गया। यातायात प्रभारी अभिनेन्द्र सिंह ने आमजन को यातायात नियमों की जानकारियां दी गयीं। इस दौरान उन्होंने ने अवगत कराया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हैलमेट आवश्यक रूप से पहनें, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी होने पर बचा जा सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी कागजात साथ में आवश्यक रूप से रखते हुये चलें। कार चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य पहनें क्योंकि यह शारीरिक रूप से सुरक्षा प्रदान करता है। यह भी कहा कि लोगों को दी जा रही यातायात सम्बन्धित सभी जानकारियों को अपने साथ दूसरों को भी को बतायें और उन्हें नियमों का पालन करने को कहें।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here