HomeUttar PradeshLalitpurमारपीट के बाद पति का शव फांसी पर लटका मिलने का आरोप

मारपीट के बाद पति का शव फांसी पर लटका मिलने का आरोप

अवधनामा संवाददाता

पीडि़त महिला ने डीएम को भेजा शिकायती पत्र

ललितपुर। शहर के मोहल्ला रावतयाना शिव मंदिर के पास रहने वाली कविता पत्नी स्व. भगवानदास उर्फ बल्लू कुशवाहा ने एक शिकायती पत्र जिलाधिकारी को भेजा है। पत्र में पीडि़ता ने बताया कि उसके पति को 15 दिन पहले पड़ौस में रहने वाले अशोक पुत्र कामता प्रसाद कुशवाहा अपने साथ बिरधा स्थित खेत में पानी दिलावाने के लिए अपने साथ ले गया था। बताया कि 11 नवम्बर को उसके पति ने अशोक से अपने काम के पैसे मांगे तो अशोक व उसके दामाद मानवेन्द्र, पुत्र नीरज व मुकेश ने अपने एक अज्ञात साथी के साथ मिलकर उसके पति के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि उसके पति को इस मारपीट में कई स्थानों पर गंभीर चोटें आयीं। तत्समय वह अपने माता-पिता के साथ मायके सुरई घाट कालोनी में थी। बताया कि अगले दिन जब वह अपने ससुराल पहुंची तो गेट का ताला टूटा हुआ था, अंदर कमरे में जाकर देखा तो उसका पति भगवानदास कमरे में फांसी के फंदे से लटके हुये थे। वहीं पड़ौस में रहने वाले जेठ राकेश व मोहल्लेवासियों को बुलाया, तब उक्त लोग उसे समझा कर चले गये। पीडि़ता ने मामले में पुलिस से जांच कर कार्यवाही किये जाने की मांग उठायी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular