Sunday, February 15, 2026
spot_img
Homekhushinagarअभियंता को कटान रोकने के लिए तैयारियों व नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश

अभियंता को कटान रोकने के लिए तैयारियों व नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश

अवधनामा संवाददाता

कुशीनगर। जनपद के सीमा से होकर बहने वाली नारायणी नदी पर स्थित पिपरा घाट नरवाजोत बांध का डीएम ने निरीक्षण किया। यहाँ डीएम ने सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
शुक्रवार को पिपरा घाट पर डीएम ने कटान, स्पर और ठोकर का भी निरीक्षण किया। बांध के आस-पास के सड़कों की स्थिति जानी तथा अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड महेश कुमार सिंह को कटान रोकने संबंधी सभी तैयारियों व नियमित मॉनिटरिंग हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस संदर्भ में बंधे के समीप के ग्राम प्रधान से भी बातचीत की और ग्रामसभा की आबादी व कटान रोकने संबंधी तैयारियों के दृष्टिगत जानकारी ली गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, उप जिलाधिकारी तमकुही राज व्यास नारायण, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड महेश कुमार व संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

नगर पंचायत सेवरही का निरीक्षण

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा नगर पंचायत सेवरही कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी द्वारा कर्मचारियों की उपस्थिति पुस्तिका सहित विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन किया गया। नगर पंचायत में लंबित कार्य, पूर्ण कार्य, व अपूर्ण कार्यों की जानकारी ली। स्वीकृत कार्यों के सापेक्ष पूर्ण कार्य और लंबित कार्यो की रिपोर्ट ली। प्राप्त बजट के सापेक्ष व्यय की स्थिति जानी। इसके साथ ही बिड और टेंडर की स्थिति जानी गई। जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता को नगर पंचायत के सामने अवस्थित मुख्य सड़क को शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। लम्बित कार्यो को भी ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा नगर पंचायत कार्यालय में ही अवस्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया गया। रेन बसेरा में बेड, कम्बल आदि की उपलब्धता का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सेवरही जनार्दन यादव मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular