Tuesday, April 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeमासिक अपराध गोष्ठी में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश

मासिक अपराध गोष्ठी में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश

सीसीटीएनएस में लगातार पांचवीं बार प्रथम रैंक प्राप्त करने पर नोडल अधिकारी एवं एएसपी को पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

महोबा। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में मासिक सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एपी नेकानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए जाने, प्रभावी अपराध नियंत्रण और उत्कृष्ट पुलिसिंग की दिशा में कड़े निर्देश दिए। बीट प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए पुलिस अधिकारियों को अपनी बीट बुक में सभी आवश्यक विवरणों का पूर्ण अंकन सुनिश्चित करें, क्षेत्र के सभी अपराधियों का विस्तृत खाका तैयार कर सत्यापन की प्रक्रिया में शत प्रतिशत अनुपालन कराए जाने के भी निर्देश दिए। बैठक दौरान सीसीटीएनएस में लगातार पांचवीं बार प्रथम रैंक प्राप्त करने पर नोडल अधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह को पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अपराध समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले में घटित आपराधिक घटनाओं एवं पंजीकृत अभियोगों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने लम्बित विवेचनाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण के लिए अभियान चलाकर शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वांछित एवं मफरूर अभियुक्तों की गिरफ्तारी, महिला सम्बन्धी अपराधों पर नियंत्रण, अपहृत व्यक्तियों की बरामदगी तथा पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही शातिर एवं आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने तथा उन पर निरंतर निगरानी रखने पर जोर दिया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि जुआ अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, शस्त्र अधिनियम, गैंगेस्टर एक्ट तथा गुण्डा एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। किसी भी घटना पर पंजीकृत मुकदमे की प्राथमिक जांच 24 घंटे के भीतर पूरी कर पीड़ित पक्ष से संवाद स्थापित करने के भी निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक ने आगामी शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के कलए सभी पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि असामाजिक एवं अवांछनीय तत्वों की सूची को अद्यावधिक रखते हुए उन पर सतत निगरानी रखी जाए तथा सर्राफा बाजार, मुख्य बाजार एवं भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाए। एसपी ने हाल ही में राजधानी दिल्ली में घटित घटना को देखते हुए जिले के सभी आयुध भंडारों की सघन चेकिंग कर स्टॉक, बिक्री एवं अभिलेखों की परीक्षण प्रक्रिया को को कड़ाई से लागू करने के साथ किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी ने यातायात माह नवंबर ागरुकता व प्रवर्तन पर विशेष जोर दिए जाने की बात कही। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह, क्षेत्राधिकारी चरखारी दीपक दुबे, क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकांत गोंड, प्रतिसार निरीक्षक शिवकुमार सहित जिले के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष, थाना प्रभारी जीआरपी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular