HomeUttar PradeshLalitpurटीकमगढ़ प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के निर्देश

टीकमगढ़ प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के निर्देश

अवधनामा संवाददाता

शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष विजय यादव ने संभाली कमान

ललितपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन वर्ष 2023 में विधानसभा निर्वाचन संख्या क्षेत्र 43 टीकमगढ़ से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संजय यादव (शील) के चुनाव प्रचार के लिए समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष विजय सिंह यादव (प्रतिनिधि-स्नातक विधायक इलाहाबाद क्षेत्र) को अपनी टीम के साथ जाकर सहयोग करने के निर्देश दिये गये हैं। बताया गया है कि उपरोक्त प्रभारियों से यह भी आह्वान किया गया है कि तत्काल आवंटित विधानसभा में पहुँच कर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जितने के लिए पूरी निष्ठा के साथ अपना योगदान प्रदान करें। यह भी निर्देश है कि प्रभारी किसी भी हाल में अपनी विधानसभा से दूसरी विधानसभा में नहीं जायेंगे, जब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्देश न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular