HomeUttar PradeshLalitpurबु.वि.सेना द्वारा कचहरी रोड पर बने चबूतरेनुमा स्पीड ब्रेकर के विरोध में...

बु.वि.सेना द्वारा कचहरी रोड पर बने चबूतरेनुमा स्पीड ब्रेकर के विरोध में प्रदर्शन एवं धरना

अवधनामा संवाददाता

मानक के विपरीत बने चबूतरेनुमा स्पीड ब्रेकरों को तत्काल प्रभाव से ध्वस्त करके मानक के अनुसार बनाया जाए

ललितपुर। आज बुन्देलखण्ड विकास सेना द्वारा बु.वि.सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में कचहरी रोड स्थित चबूतरेनुमा स्पीड ब्रेकर पर बैठकर धरना एवं जंगी प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान दोनों तरफ जाम की स्थिति बन गई। सेना प्रमुख ने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के मकसद से कचहरी रोड और जिला जज के बंगले के सामने मानक के विपरीत चबूतरेनुमा बने स्पीड ब्रेकर से लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हो रहे हैं। कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने मकसद से बनाये गये चबूतरेनुमा स्पीड ब्रेकर खुद सड़क दुर्घटनाओं का सबब बन चुके हैं। इन स्पीड ब्रेकरों से गुजरने वाले लोग आये दिन चोटिल हो रहे हैं। लोगों के कमर और रीढ़ की हडड़ी में गम्भीर चोटें आ रही हैं। बु.वि.सेना ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से मानक के विपरीत बने चबूतरेनुमा स्पीड ब्रेकर्स को ध्वस्त करके मानक के अनुरूप स्पीड ब्रेकर बनाये जायें। मांगें नहीं माने जाने की दशा में बु.वि. सेना उग्र आन्दोलन छेडऩे के लिए बाध्य हो जायेगी। प्रदर्शन के दौरान राजमल बरया, राजेन्द्र गुप्ता, महेन्द्र अग्निहोत्री, सुधेश नायक, हेमंत, सुनील अग्रवाल, विजय उपाध्याय, महेन्द्र शुक्ला, कैलाश राय, प्रेमशंकर गुप्ता, राजेश सेन, राजकुमार कुशवाहा, कदीर खां, अमरसिंह बुन्देला, परवेज पठान, संजू राजा, जगदीश झा, टिंकू सोनी, विजय सोनी, विक्रम राजपूत, प्रकाश झा, पवन शर्मा, कैलाश मुंशी, अशोक कम्पाउन्डर, सुनील राजपूत, हनुमत, गफूर खां, रवि रैकवार, प्रदीप, विनोद साहू, पुष्पेन्द्र शर्मा, महेन्द्र सोनी, बृजेन्द्र पारासर, नंदू सोनी, नन्दराम कुशवाहा, खुशाल बरार, अमित जैन, कामता शर्मा मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular