अवधनामा संवाददाता
अयोध्या।जनपद में चिकित्सा एवम स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर व जनमुखी बनाने के दृष्टिगत अपने नियमित सघन भ्रमण के तहत आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय राजा ने सीएचसी पूरा बाजार का भ्रमण किया गया।
सीएससी/पीएचसी पर मरीजों को बेहतर इलाज, दवाओं और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और स्टाफ के व्यवहार की जानकारी ली मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनता को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया, साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और उपलब्धता के लिए सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षकों, हॉस्पिटल में तैनात चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ कि समय से उपस्थिति दवाओं की पर्याप्त मात्रा मात्रा की उपलब्धता सभी उपलब्ध लैब जांच सेवाएं, प्रसव सेवाएं, परामर्श सेवाएं एवं इमरजेंसी सेवाएं दुरुस्त रखने और इलाज के लिए आने वाले सभी मरीजों को एक समान रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चिकित्सा अधीक्षकों को यह भी निर्देश दिया कि आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जो भी शिकायत हो उसे सुने और उसका निस्तारण भी सुनिश्चित करें जिससे आमजन में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति किसी भी प्रकार की नकारात्मक छवि ना बने और अस्पताल में आए मरीजों को किसी भी प्रकार की कोई शिकायत और कष्ट ना हो।
सीएचसी पूरा बाजार भ्रमण के दौरान श्री प्रिंस कुमार सिंह वार्ड ब्वॉय, श्रीमती साधना सिंह वार्ड आया, श्री सुरेश प्रताप सिंह वार्ड ब्वॉय, श्रीमती वंदना, शकुमारी गायत्री स्टॉफ नर्स, डाo बबिता, डॉ दीप्ति सिंह आदि अनुपस्थित पाए गए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस अनुपस्थिति को लेकर कड़ी नाराजगी जताई और चिकित्सा अधीक्षक को अनुपस्थित स्टॉफ का स्पष्टीकरण लेने के साथ साथ यदि कोई चिकित्सक या स्टॉफ बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित पाए जाए तो तत्काल स्पष्टिकरण प्राप्त करते हुए यथोचित कार्यवाही की जाए। अधीक्षक यह अवश्य सुनिश्चित करे कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को तत्काल समुचित उपचार मिले।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने वर्तमान में कोविड संक्रमण को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा जांच कराए जाने के निर्देश के साथ साथ ऐसे सभी मरीज जिनमें कोविड जैसे लक्षण दिखाई दें तो उनकी तत्काल जांच कराते हुए आवश्यक दवा उपलब्ध कराएं साथ ही उनका फॉलोअप भी करें।





