HomeMarqueeविशेष जागरूकता शिविर में दीं ग्राम न्यायालय और सरकारी योजनाओं की जानकारी

विशेष जागरूकता शिविर में दीं ग्राम न्यायालय और सरकारी योजनाओं की जानकारी

सिद्धार्थनगर। जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर के दिशा-निर्देश के क्रम में अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) सिद्घार्थनगर वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में ग्राम न्यायालय से संबंधित क्षेत्राधिकार एवं तहसील स्तर पर चलने वाली योजनाओ के बारे में विधिक जानकारी हेतु विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन इटवा तहसील के सभागार कक्ष में किया गया।शिविर में अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) सिद्घार्थनगर वीरेंद्र कुमार ने ग्राम न्यायालय की उपयोगिता के बारे में बताते हुए सस्ते एवं सुलभ न्याय एवं छोटे मोटे मामलों को सुहल समझौते के आधार पर निस्तारित किये जाने में होने वाले लाभ आदि विषयों पर प्रकाश डाला।

इस कड़ी में अनुभव कटियार ( मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्घार्थनगर) ने ग्रामीण न्यायालय के अधिकारिता के बारे में बताते हुए फौजदारी मामलों में होने वाले निस्तारण के बावत जानकारी दी एवं सरकार के स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दिया।जब कि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्घार्थनगर शैलेन्द्र नाथ ने विशेष जागरूकता शिविर अभियान के द्वारा संचालित तहसील स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताया गया व ग्राम न्यायालय का स्थानीय स्तर पर लाभ पर विस्तृत प्रकाश डाला।

गौरतलब है कि 13 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत, मध्यस्थता अभियान के बारे में तथा नालसा हेल्पलाइन नम्बर 15100 के बारे में भी जानकारी देते हुए चीफ लीगल एड डिफेंस काउन्सिल सिद्घाथर्नगर अश्वनी कुमार मिश्र ने बताया कि ग्राम न्यायालय के फौजदारी वाद, दीवानी प्रकृति के मामले को दाखिल किये जाने की अधिकारिता, फौजदारी मामलाें में ग्राम न्यायालय का क्षेत्राधिकार एवं विचारण की प्रक्रिया, ग्रामीण न्यायालय के आदेश के विरूद्घ अपील की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। जबकि डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउन्सिल फराज अहमद ने ग्राम न्यायालय की प्रस्तावना व ग्राम न्यायालय की आवश्यकता व उददेश्य के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।

उक्त कार्यक्रम कटियार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्घार्थनगर, शैलेन्द्र नाथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, करमेंन्द्र कुमार उपजिलाधिकारी इटवा, प्रकाश सिंह यादव तहसीलदार/सचिव तहसील विधिक सेवा समिति इटवा, राघवेन्द्र पाण्डेय नायब तहसीलदार इटवा, अश्चनी कुमार मिश्र चीफ लीगल एड डिफेंस काउन्सिल, फराज अहमद डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउन्सिल, सन्तोष कुमार श्रीवास्तव नामिका अधिवक्ता, गजेन्द्र सिंह अध्यक्ष बार एसोसिएशन इटवा, एस०पी० सिंह पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन के अलावा अंकित श्रीवास्तव एवं श्रवण कुमार मिश्र पराविधिक स्वयं सेवकगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular