HomeMarqueeनेपाल चुनाव से पहले इंडो-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट

नेपाल चुनाव से पहले इंडो-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट

एडीजी ने एसपी संग किया ठूठीबारी बॉर्डर का निरीक्षण, संयुक्त गश्त बढ़ाने के निर्देश

महराजगंज। मित्र राष्ट्र नेपाल में आगामी 5 मार्च को प्रस्तावित चुनाव को देखते हुए इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मंगलवार को गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) मुथा अशोक जैन ने पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के साथ ठूठीबारी बॉर्डर का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एडीजी ने कोतवाली, कस्टम व सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के अधिकारियों के साथ बैठक कर नेपाल चुनाव के मद्देनज़र सीमा सुरक्षा, अवैध तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने ठूठीबारी कोतवाली में कार्यालय, बैरक, महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए पीड़ितों की सहायता, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में तत्परता बरतने के निर्देश दिए।

एडीजी ने स्पष्ट कहा कि चुनाव अवधि के दौरान घुसपैठियों और अराजक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाए। साथ ही भारत-नेपाल सीमा के नो-मैन्स-लैंड क्षेत्र में संयुक्त गश्त बढ़ाने और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस दौरान सदर क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी सहित पुलिस, एसएसबी और कस्टम अधिकारियों ने एडीजी को आश्वस्त किया कि सीमा क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी एजेंसियां पूरी तरह सतर्क व तैयार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular