HomeMarqueeइंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा सोनभद्र वेंटिलेटर डीएम को सौपा

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा सोनभद्र वेंटिलेटर डीएम को सौपा

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/ब्यूरो।इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी शाखा सोनभद्र ने सेवा की एक कड़ी में एक कदम आगे आकर नये कार्य को अंजाम दिया है,प्रथम बार लखनऊ से रेडक्रास शाखा सोनभद्र को एक वेंटिलेटर प्राप्त हुआ। जनपद दौरे में आई डॉक्टर हेमा बिन्दू नायक महासचिव ने मझुई,घघरी में राहत सामग्री का वितरण किया। रेडक्रास शाखा सोनभद्र द्वारा वेंटिलेटर जिलाधिकारी/अध्यक्ष चन्द्र विजय सिंह,वाइस चेयरमैन विमल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष किशोरी सिंह के उपस्थिति में जिला चिकित्सालय सोनभद्र के सीएमएस डॉक्टर देवेश कुमार सिंह को डोनेट किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर सुरेश कुमार सिंह, सीएमओ डाक्टर अश्वनी कुमार उपस्थित रहे। जिला चिकित्सालय सोनभद्र को यह वेंटीलेटर गरीबों के इलाज के लिए रेडक्रास सोसाइटी के सौजन्य से दिया गया। कुपोषण रोगी, टी बी मरीज को प्रत्येक माह पौष्टिक आहार दिया जा रहा है,कम्बल, तिरपाल,छाता,हाइजीन कीट आदि वितरण किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular