Saturday, May 30, 2026
spot_img
HomeBusiness'India-US Trade Deal 99% पूरी, जल्द होगी साइन', अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर...

‘India-US Trade Deal 99% पूरी, जल्द होगी साइन’, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने IIT दिल्ली से दिया बड़ा अपडेट

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने घोषणा की है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता (India-US Trade Dea) 99% पूरा हो चुका है और जल्द ही इस पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि इंडिया और अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के बेहद करीब हैं। दोनों देश के बीच होने वाली इस ट्रेड डील का बस एक प्रतिशत हिस्सा बातचीत के लिए बाकी है। उन्होंने यह बात IIT दिल्ली में आयोजित US-India TRUST Initiative पर एक कार्यक्रम के दौरान कही।

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के अनुसार India US Trade डील 99 फीसदी तक पूरी हो चुकी है। जल्द ही दोनों देश साइन करेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि यह समझौता आने वाले हफ्तों में साइन हो सकता है, क्योंकि दोनों पक्ष बातचीत को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

IIT दिल्ली में हुए कार्यक्रम में बोले सर्जियो गोर

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली में US-India TRUST Initiative पर एक कार्यक्रम में भाषण दिया। उन्होंने इस दौरान कहा कि अमेरिका के मुख्य व्यापार वार्ताकार के नेतृत्व में एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल 1 से 4 जून तक बातचीत जारी रखने के लिए भारत आने वाला है।

सर्जियो गोर ने कहा- “राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का लक्ष्य द्विपक्षीय व्यापार को इस तरह से आसान बनाना है जिससे अमेरिकी व्यवसायों और कामगारों के लिए अभूतपूर्व अवसर पैदा हों। अभी पिछले सप्ताह ही, भारत ने उस व्यापार समझौते के अंतिम एक प्रतिशत हिस्से को अंतिम रूप देने के लिए वॉशिंगटन, DC में एक टीम भेजी थी। अगले हफ्ते, हम उन बातचीत को जारी रखने के लिए यहां एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करेंगे। हमें पूरी उम्मीद है कि नया व्यापार समझौता अगले कुछ हफ्तों और महीनों के भीतर साइन हो जाएगा।”

द्विपक्षीय व्यापार में बढ़ोतरी

IIT दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए गोर ने कहा कि वस्तुओं और सेवाओं में द्विपक्षीय व्यापार, महज दो दशकों से कुछ ज्यादा समय में ही, लगभग 20 अरब डॉलर से बढ़कर 220 अरब डॉलर से भी ज्यादा हो गया है।

उन्होंने कहा, “यह सिर्फ व्यापार की मात्रा की बात नहीं है, बल्कि यह हमारे बीच गहरे जुड़ाव और मजबूत आर्थिक एकीकरण को भी दर्शाता है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular