HomeMarqueeदीनी मदर्सों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

दीनी मदर्सों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

अवधनामा संवाददाता हिफजुर्रहमान 

मौदहा-हमीरपुर : जहाँ पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया वहीं दीनी मदरसों में भी बड़ी धूमधाम से आजादी के पर्व को मनाया। मौदहा  के कम्हरिया गांव में स्थित मदरसा  सय्यदना अबु बकर सिद्दीक तथा मदरसा शेख अब्दुल कादिर जीलानी मौदहा में बहुत ही जोश-व-खरोश के साथ मदरसे में पढ़ने वाले छात्रों ने अपने मदरसे में ध्वजारोहण करते हुए देश की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। तिरंगा यात्रा निकालते हुए इन छात्रों के चेहरों पर खुशी साफ तौर पर देखी गई जो देश भक्ति के रंग में रंगे हुए नजर आए।
दरअसल, आज 15 अगस्त के दिन पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ बड़े धूमधाम के साथ अमृत महोत्सव के रूप में माना रहा है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभी से अमृत महोत्सव के मौके पर हर घर तिरंगा और सभी मदरसो में भी ध्वजारोहण करने का सभी से निवेदन किया था। जिसको सभी के द्वारा स्वीकार भी किया गया और क्या हिंदू या क्या मुस्लिम सबने बढ़ चढ़कर अपने अपने तरीके से आजादी के जश्न में खुद को सम्मिलित किया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular