HomeMarqueeआजादी की 76 वीं वर्षगांठ तिरंगा फैलाकर वृद्धा आश्रम में धूमधाम से...

आजादी की 76 वीं वर्षगांठ तिरंगा फैलाकर वृद्धा आश्रम में धूमधाम से मनाई गई

 अवधनामा संवाददाता हिफजुर्रहमान
 आकांक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती अंजना त्रिपाठी ने वृद्ध आश्रम  के बुजुर्गो को फल एवं मिष्ठान वितरण किया
  वृद्धा आश्रम के व्यवस्थापक जीतेंद्र सिंह परमार ने आकांक्षा समिति के अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया 
हमीरपुर| समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम में आकांक्षा समिति के अध्यक्ष अंजना त्रिपाठी वृद्धा आश्रम पहुंची | इसके पश्चात अंजना त्रिपाठी के नेतृत्व में आजादी की 76 वीं वर्षगांठ एवं अमृत महोत्सव के अवसर पर सभी वृद्ध जनों ने अपने अपने हाथों से तिरंगा फहराया | आकांक्षा समिति के अध्यक्ष नें सभी बुजुर्गों  को फल और मिष्ठान वितरित किया | आकांक्षा समिति के अध्यक्ष अंजना त्रिपाठी ने वृद्धा आश्रम के व्यवस्थापक जीतेंद्र सिंह परमार के कार्यों की सराहना की उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा करने से आत्म संतुष्टि एवं आत्म शांति मिलती है | वर्धा आश्रम के व्यवस्थापक जितेंद्र सिंह परमार ने आकांक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती अंजना त्रिपाठी का आभार व्यक्त किया | उन्होंने कहा कि वृद्धों की सेवा करने का अवसर ईश्वर द्वारा हमें प्रदान किया गया है | यही भाग्य ही नहीं बल्कि सौभाग्य है | इस मौके पर सभी वृद्ध जनों ने  आकांक्षा समिति के अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया| केयरटेकर भी मौजूद रही |
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular