Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeSliderIND vs ZIM: 'अगर मैं वहां होता तो...', इस बल्‍लेबाज को प्‍लेइंग...

IND vs ZIM: ‘अगर मैं वहां होता तो…’, इस बल्‍लेबाज को प्‍लेइंग 11 से बाहर करते सहवाग; मैच से पहले किया खुलासा

टी20 विश्‍व कप 2026 में गुरुवार को भारतीय टीम का सामना जिम्‍बाब्‍वे से होगा। यह मैच चेन्‍नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

टी20 विश्‍व कप 2026 में आज, गुरुवार को भारतीय टीम का सामना जिम्‍बाब्‍वे से होगा। यह मैच चेन्‍नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम को सुपर-8 के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों हार मिली थी।

ऐसे में टीम इंडिया के लिए अगले दोनों मैच जीतना बेहद जरूरी है। भारत के लिए ओपनिंग में अभिषेक शर्मा बड़ी समस्‍या रहे हैं। उन्‍होंने अब तक खेले 4 मैच में 15 रन बनाए। 3 में तो उनका खाता ही नहीं खुला। ऐसे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने बडा सुझाव दिया है।

अभिषेक को दिया जाए आराम

वीरेंद्र सहवाग ने सुझाव दिया है कि भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 मैच में अभिषेक शर्मा को आराम दिया जाए। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने खराब प्रदर्शन के बावजूद अभिषेक शर्मा को सपोर्ट करना जारी रखा है। हालांकि, सहवाग ने इतने महत्वपूर्ण मैच में इस बल्लेबाज को टीम में बनाए रखने के फैसले पर सवाल उठाए हैं।

संजू को मौका देता

सहवाग ने क्रिकबज पर कहा, “अगर मैं वहां होता तो मैं अभिषेक शर्मा को आराम देता और उनकी जगह संजू सैमसन को मौका देता। यही एकमात्र मैच है जहां आप कोशिश कर सकते हैं, क्योंकि अगर भारत यह मैच हार जाता है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। यह इतना महत्वपूर्ण मैच है, इसलिए भारत को अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन का चयन फॉर्म के आधार पर ही करना होगा।”

दक्षिण अफ्रीका के हाथों मिली करारी हार के बाद भारत का नेट रन-रेट -3.800 पर है। अगर वेस्टइंडीज सुपर 8 में दक्षिण अफ्रीका को हरा देता है, तो सूर्यकुमार यादव की टीम पर दबाव और बढ़ सकता है।

सेलेक्‍शन में बदलाव हो सकता

सहवाग ने कहा, “मुझे लगता है कि सेलेक्‍शन में बदलाव हो सकते हैं, लेकिन रणनीति खराब नहीं रही है। समस्या सिर्फ लागू करने में रही है। इस पहलू में सुधार किया जा सकता है और वे इस पर काम करेंगे। अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा दोनों ही अच्छी फॉर्म में नहीं हैं, इसलिए उन्हें इस बात का ध्यान रखना होगा।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular