Sunday, October 12, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurअभिनंदनोदय तीर्थ में कल्पद्रुम महामण्डल 25 समोवशरण विधान का शुभारम्भ आज

अभिनंदनोदय तीर्थ में कल्पद्रुम महामण्डल 25 समोवशरण विधान का शुभारम्भ आज

अवधनामा संवाददाता

आचार्य विनम्र सागर महाराज ससंघ सानिध्य में भगवान महावीर के
2550 वे निर्वाण महोत्सव पर होगा आयोजन

ललितपुर। दिगम्बर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान में भगवान महावीर के 2550 वे निर्वाण महोत्सव पर अभिनंदनोदय तीर्थ में उच्चारणाचार्य विनम्रसागर महाराज के ससंघ सानिध्य में कल्पद्रुम महामण्डल 25 समोवशरण विधान का शुभारम्भ आज 18 नबम्बर से हो रहा है।जिसमें विश्व शान्ति महायज्ञ, भव्य जैनेश्वरी दीक्षा, आचार्यश्री ससंघ का पिच्छिका परिवर्तन एवं रजतादिक वार्षिक विमानोत्सव का महाआयोजन होना सुनिश्चित है। उच्चारणाचार्य विनम्रसागर महाराज ने तीर्थ पर विधान के आयोजन को सातिशय पुण्य का कारण बताते हुए कहा ललितपुर के इतिहास में यह पहला मौका होगा जव तीर्थोद्धारक निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज के सानिध्य में अभिनंदनोदय तीर्थ के पंचकल्याणक उपरान्त महा आयोजन है। उन्होने कहा अष्टान्हिक महापर्व पर आयोजित विधान को लेकर उत्साह का माहोैल है। विधान महामहोत्सव के प्रतिष्ठाचार्य नगर गौरव पवन कुमार जैन ने कहा कि आचार्य श्री के ससंघ सानिध्य एवं आर्यिकास विज्ञानमति माताजी द्वारा लिखित कल्पद्रम महामण्डल विधान संगीतमय प्रस्तुति के साथ सम्पन्न हो रहा है जिसमें सहयोगी विद्वान संतोष जैन के अतिरिक्त संजय जैन की संगीतमय प्रस्तुति रहेगी। मध्यान्ह में पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन अटामंदिर से उच्चारणाचार्य विनम्रसागर महाराज ससंघ का विहार गाजे वाजे के साथ अभिनंदनोदय तीर्थ के लिए हुए नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए मुनि संघ की द्वारे-द्वारे पादप्रक्षालन कर आरती उतारी गई।
विधान महोत्सव की घटयात्रा आज निकलेगी
श्री कल्पद्रुप महामण्डल 25 समोवशरण विधान के शुभारम्भ पर आज 18 नबम्बर को

जिनदेवाज्ञा, संकल्प, शासनदेवाहवान, गुर्वाज्ञा विधि, विधानाचार्य आमंत्रण तीर्थ मंगलाराधना सहित घटयात्रा समवशरण मण्डपोदघाटन आचार्यश्री के मंगल प्रवचन होगे। उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी अक्षय अलया ने बताया प्रतिष्ठाचार्य पवन जैन के निर्देशन में सकलीकरण इन्द्रप्रतिष्ठा समवशरण मण्डप शुद्धि जाप्यानुष्ठानश्री समवशरण अर्चना प्रारम्भ होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular