Tuesday, May 5, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarमोहर्रम के मद्देनज़र कटका थाने मे शांति समिति की बैठक सम्पन्न

मोहर्रम के मद्देनज़र कटका थाने मे शांति समिति की बैठक सम्पन्न

जलालपुर अम्बेडकरनगर आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर ताजियादारों व व्यापारियों के साथ थाना कटका में बुधवार को शान्ति कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक के दौरान थानाध्यक्ष प्रेमचन्द्र ने कहा कि मुहर्रम पर्व पर कोई नई परंपरा शुरू न करें और पूर्व से तय रास्तों से ही जुलूस निकालें। उन्होंने ने कहा कि कोई भी समस्या हो तो पुलिस को अवगत कराएं। थानाध्यक्ष ने ताजिया जुलूस के रास्ते में साफ सफाई व हल्की फुल्की अन्य समस्याओं को समय से पहले ही दुरुस्त कर लेने का आश्वासन दिया। इस बीच एसओ ने व्यापारियों से कहा कि उन की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस हर वक्त मुस्तैद व मौजूद रहती है।

उन्होंने दुकानों में सी.सी.टी.वी.कैमरा लगाने की बात व्यापारियों से कही और सहयोग की अपेक्षा की। इस दौरान ताजिया दारों ने जुलूस के रास्तों में पेड़ो की टहनियां लटकते व बिजली के ढीले तारों की समस्या उठायी। व्यापारियों ने रफीगंज शराब ठेके के सामने भियांव रोड पर भीड़भाड़ और जाम की समस्या रखी। चौकी इंचार्ज रफीगंज निरीक्षक अक्षय पटेल ने दुकान पर बैठा कर शराब पीने व पिलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करनें की चेतावनी दी।

बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता,जिला पंचायत सदस्य डाक्टर राधे श्याम यादव, दरगाह भियांव कमेटी के जनरल सेक्रेटरी नियाज़ तौहीद सिद्दीकी,युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष न्यौरी अनीस मसूदी, व्यापार मंडल अध्यक्ष न्यौरी सुरेश अग्रहरि , डॉ आसिम फारुकी,श्री प्रकाश गुप्ता उर्फ प्रदुम्न,राजेन्द्र गौतम, ताज मोहम्मद, इंद्रपाल पांडेय,जिलानी,अफरोज आलम,अलाउद्दीन, संजय कुमार,प्रधान मनीराम यादव,हरिश्चंद्र,सैय्यद इंतेखाब आलम समेत अन्य ताजियादार व व्यापारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular