कलेक्ट्रेट में बुधवार को आपात काल दिवस मनाया गया। आपातकाल पर लघु फिल्म का प्रदर्शन करने के बाद लोकतंत्र सेनानियों और उनके आश्रितों को सम्मानित किया गया।
आपातकाल की 50वी वर्षगांठ पर लोकतंत्र के प्रति निष्ठा और संविधान की रक्षा की शपथ ली गई। हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
मुख्य अतिथि राजेश अग्रहरि ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय रहा है। आपातकाल के दौरान जिन लोगों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर लोकतंत्र की रक्षा की,वे हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
डी एम संजय चौहान ने कहा कि आपातकाल दिवस हमें लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश देता है।जिन लोगों ने अपनी आजादी और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की कीमत पर देश को लोकतांत्रिक रास्ते पर बनाए रखा,उनका योगदान अतुलनीय है।
सी डी ओ सूरज पटेल,अपर जिलाधिकारी अनिल चतुर्वेदी के साथ सभी अधिकारियों ने लोकतंत्र सेनानियों के साहस और बलिदान को नमन किया।
जगदीश,निरहू, रणजीत सिंह,राममूरत , सुखदेव,लल्लन, कृष्ण दत्त,राम किशोर, जगदीश प्रसाद, कलावती, चंद्रकला और फूलमती को मालाएं पहनाकर अंगवस्त्र भेंट करते हुए सम्मानित किया गया।





