बस्ती। आयुक्त परिवहन के निर्देश के क्रम में प्रदेश में 10 मार्च से चलाए जा रहे कर बकाये में संचालित वाहनों के विरूद्ध सघन प्रवर्तन अभियान में परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने 15 वाहनों के चालान से 1.25 लाख प्रशमन शुल्क एवं 44 हजार रुपए टैक्स की वसूली की गई।
सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुरेश कुमार के नेतृत्व में यात्रीकर अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव एवं पुलिस विभाग के यातायात निरीक्षक अवधेश तिवारी ने जनपद में सघन अभियान 15 वाहनो का चालान किया गया।
जिसमें कुल 09 वाहनों को विभिन्न थानों में कर बकाया, फिटनेस फेल, परमिट फेल, बीमा फेल व ओवरलोड तथा अन्य अभियोग में निरूद्ध किया गया जिसमें थाना पैकोलिया में जिसमें 4 ट्रक,1 वैन एवं 1 मैजिक कुल 6 वाहन साथ ही परशुरामपुर थाना के अन्तर्गत 1 ट्रक ओवरलोड, 2 स्कूल बस निरूद्ध की गई तथा वाहनों से 1.25 लाख प्रशमन शुल्क एवं 44 हजार रुपए टैक्स की वसूली की गई।





