Monday, February 23, 2026
spot_img
HomeInternational1972 में प्लेन लूटकर पैराशूट से कूदा, हवा में ही उड़ गए...

1972 में प्लेन लूटकर पैराशूट से कूदा, हवा में ही उड़ गए 4 करोड़; पढ़िए कैसे बर्बाद हुई लुटेरे की लाइफ

1972 में मार्टिन मैकनैली ने अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 119 को हाइजैक कर 4.20 करोड़ रुपये लूटे। पैराशूट से कूदते समय उसका बैग खुला और पैसे हवा में उड़ गए। 5 दिन बाद वह पकड़ा गया और चार दशक जेल में बिताया। 81 साल की उम्र में मैकनैली अपने इस कृत्य पर पछतावा कर रहा है, जिसने उसकी लाइफ को बर्बाद कर दिया।

साल 1972 में अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 119 में लूटकर एक युवक उड़ते विमान से नीचे कूद गया। इस दौरान उसने अपनी कमर में करीब 4.20 करोड़ रुपए से भरा बैग बांधा था। उसने इतने रुपये फ्लाइट में 100 यात्रियों को बंधक बनाकर लूटा था।

लेकिन वह जैसे ही छलांग लगाया, पैराशूट खुला, झटके के कारण उसका बैग खुल गया और सारे नोट हवा में उड़ने लगे। इस दौरान उसको पैराशूट से चेहरे पर चोट भी लग गई। खेत में गिरते समय उसके पास सिर्फ 13 डॉलर बचे थे।

5 दिन बाद पकड़ाया

घटना के 5 दिन बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इससे पहले 1971 में डीबी कूपर नामक एक आरोपी ने भी इसी तरह विमान से कूदकर 2 लाख डॉलर लूटा गया था, जो आज तक नहीं पकड़ा गया। इसी आइडिया को लेकर मैकनैली ने 1972 में इस घटना को अंजाम दिया और विमान को हाइजैक कर लिया।

बर्बाद हो गई लाइफ

यह मार्टिन मैकनैली का वो पागलपन था, जिसने उसके लाइफ को बर्बाद कर दिया। पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद मार्टिन मैकनैली चार दशक तक जेल में बिताया। जेल में रहते हुए उसने 1978 में भागने की साजिश रची। बारबरा नामक एक महिला ने प्लेन हाइजैक कर उसे निकालने के लिए जेल में उतारने की कोशिश की, लेकिन उसे मार गिराया गया।

अब कर रहा पछतावा

अब 81 साल की उम्र में वो इस लूट को लेकर पछतावा कर रहा है और दुनिया के सामने अपनी हकीकत रखी हैष उसने बताया कि जिस फ्लाइट को उसने हाइजैक किया था, उसकी एक एयर होस्टेस से आज उसकी गहरी दोस्ती है। मार्टिन ने कहा कि प्लेन में लूट से मेरा जीवन बर्बाद हुआ। यह मेरा पागलपन था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular