इटावा। इटावा प्रदर्शनी महोत्सव के तत्वाधान में आयोजित जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमी फाइनल मुकाबले में सारंगपुर ने महेवा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।दूसरे सेमीफाइनल में सुदिति को हराकर एकदिल ने फाइनल में प्रवेश किया फाइनल के संघर्षपूर्ण मुकाबले में पहला सेट सारंगपुरा ने 23-25 से जीता दूसरा सेट फिर एकदिल ने 25-22 से जीता तीसरा सेट भी 25-13 से एकदिल ने जीता,एकदिल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का विजेता रहा।
समापन के मुख्य अतिथि संजय कुमार दुबे(पप्पन)पूर्वअध्यक्ष सिविल वार एसोशियेशन रहे।प्रतियोगिता के संयोजक घनश्याम किशोर बाजपेई ने उनका शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया।मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों से उनका परिचय प्राप्त किया इसी क्रम में सहसंयोजक आलोक राज वाजपेई ने सभी अथितियों का बैच लगाकर वा माला पहनाकर स्वागत किया।निर्णायक की भूमिका अजय पाल,अमित कुमार और वेद प्रकाश ने निभाई और अंत में मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों को आशीष वचन दिए और संयोजक ने सभी का आभार व्यक्त किया।





