Monday, March 23, 2026
spot_img
HomeEducationIIIT Ranchi चला गांव की ओर, बच्चों में विज्ञान और गणित के...

IIIT Ranchi चला गांव की ओर, बच्चों में विज्ञान और गणित के प्रति जागरूकता लाने को ले मालश्रिंग गांव को लिया गोद

विज्ञान और गणित के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ट्रिपल आइटी रांची ने नई पहल की है। रांची जिले के कांके प्रखंड अंतर्गत मालश्रिंग गांव को गोद लेकर यहां उन्नत भारत अभियान (यूबीए) के तहत युवाओं के लिए करियर काउंसलिंग एवं विज्ञान तथा गणित विषय को लेकर जागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है।

रांची। IIIT Ranchi अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ सामाजिक सरोकार से जुड़े मामले में भी अग्रसर है। इसी कड़ी में विज्ञान और गणित के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ट्रिपल आइटी रांची ने नई पहल की है।

रांची जिले के कांके प्रखंड के मालश्रिंग गांव को गोद लेकर यहां उन्नत भारत अभियान (यूबीए) के तहत युवाओं के लिए करियर काउंसलिंग एवं विज्ञान तथा गणित विषय को लेकर जागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है।

इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान और गणित विषयों के प्रति जिज्ञासा एवं रुचि विकसित करना है। यहां के युवाओं के बीच करियर काउंसलिंग एवं विज्ञान व गणित जागरूकता कार्यक्रम का

आयोजन किया जाएगा ताकि गांव के विभिन्न स्कूलों की कक्षा 10वीं और 12वीं के बाद उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों जैसे इंजीनियरिंग, चिकित्सा, वास्तुकला, कानून, चार्टर्ड अकाउंटेंसी एवं कृषि के क्षेत्र में संभावनाओं और आवश्यक कौशल के बारे में उन्हें जानकारी उपलब्ध हो सके।

यह कार्यक्रम ट्रिपल आइटी रांची के निदेशक प्रो. राजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में और समन्वयक सह सहायक प्रोफेसर डा. संधीर कुमार सिंह द्वारा संचालित किया जा रहा है।

निदेशक ने कहा कि उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित ऐसी पहल ग्रामीण विद्यार्थियों को उच्च लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करती है।

साथ ही अकादमिक जगत और सामाजिक समुदाय के बीच एक मजबूत सेतु का निर्माण करती है। पहले चरण में करियर काउंसलिंग विज्ञान और गणित विषयों के प्रति जिज्ञासा एवं रुचि विकसित करने के बाद दूसरे चरण में विद्यार्थियों और युवाओं को विभिन्न विज्ञानी उपकरणों से रू-ब-रू कराया जाएगा।

साथ ही विज्ञान को सरल एवं रोचक तरीके से समझाने का प्रयास किया जाएगा ताकि ग्रामीण क्षेत्र के युवा परंपरागत पढ़ाई के अलावा शोधपरक कार्यों में विशेष रूप से रुचि लें।

“ट्रिपल आइटी रांची ने एक बार फिर ग्रामीण विकास, शैक्षिक उन्नयन और युवा मस्तिष्कों में विज्ञानी दृष्टिकोण विकसित करने के अपने संकल्प को प्रदर्शित किया है। मैं टीम के गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और विद्यार्थियों में विज्ञानी जिज्ञासा जगाने के प्रयासों की सराहना करता हूं।
-प्रो. राजीव श्रीवास्तव, निदेशक ट्रिपल आइटी रांची।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular