Sunday, February 22, 2026
spot_img
HomeMarqueeआल्टो कार की टक्कर से पति की मौत, मां बेटी घायल

आल्टो कार की टक्कर से पति की मौत, मां बेटी घायल

चालक कार को मौके पर छोड़कर हुआ फरार, पुलिस तलाश में जुटी

महोबा । तहसील चरखारी के ग्राम रिवई के समीप एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई है, जिससे बाइक सवार दम्पत्ति व उनकी तीन वर्षीय पुत्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी चरखारी ले गई, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां पर पति की मौत हो गई। जबकि मां बेटी का इलाज किया जा रहा है।

कस्बा श्रीनगर निवासी रतिराम (30) अपनी पत्नी अश्वनी (24) और तीन वर्षीय पुत्री आरवी के साथ मंगलवार को बाइक पर सवार होकर ग्राम बिहूनी जा रहे थे। जैसे ही बाइक थाना चरखारी क्षेत्र के ग्राम रिवई के समीप पहुंची तो पीछे से आ रही ऑल्टो कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगते ही चालक का बाइक से संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे खाई में जा गिरी, जिससे दम्पत्ति और बच्ची बुरी तरह से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ग्रामीणों को पास आता देख कार को मौके पर छोड़कर भाग निकला।

दुर्घटना के बाद ग्रामीणों मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला और पुलिस के आने पर सभी घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में भर्ती कराया, जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पति रतिराम की मौत हो गई। पुलिस ने आल्टो कार को कब्जे में लेते हुए मामला दर्ज कर लिया और कार के नंबर से फरार चालक की तलाश में जुट गई है। वहीं दुर्घटना के बाद कार और बाइक बुरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गई है। रतिराम की मौत होने और उसकी पत्नी और बेटी की हालत नाजुक देख परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular