HomeMarqueeपति ने धार दार हथियार से पत्नी पर किया वार, मौत

पति ने धार दार हथियार से पत्नी पर किया वार, मौत

बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैराटी के राजस्व गांव भगवत पट्टी में बुधवार की सुबह पति ने पत्नी के गले पर धारदार हथियार से वार कर दिया। जिसमें पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी। थानाध्यक्ष लालगंज पहुंच कर उच्च अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह पहुंच कर जांच में जुट गयी।
भगवत पट्टी गाँव निवासी जितेंद्र पुत्र सीताराम का विवाह 8 वर्ष पूर्व माया देवी से हुआ था। किसी बात को ले कर विवाद हुआ और पत्नी के गले पर धारदार हथियार से वार कर दिया। जो गंभीर रूप से घायल हो गयी।
मृतका की सास ज्ञानमती ने बताया कि बेटा जितेंद्र कुमार मेहनत मजदूरी का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। एक वर्ष पहले उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। जिसका उपचार भी चल रहा था। बुधवार की सुबह कोटेदार के घर गई थी। वहां से वापस लौटकर आई तो देखा कि बहू कमरे में अचेतावस्था में खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी और उसकी मौत हो गयी थी।
जितेंद्र की शादी कलवारी थाना क्षेत्र के नौली गांव में हुआ था। मृतिका के भाई रवी पुत्र मुरली ने थानाध्यक्ष लालगंज को तहरीर दे कर बताया कि जितेंद्र ने माया देवी के ऊपर कुल्हाड़ी से हमलाकर दिया। जिससे मौत हो गयी।
इस संबंध में थानाध्यक्ष लालगंज जीतेंद्र गौंड बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। कार्यवाही की जा रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular