Wednesday, March 25, 2026
spot_img
Homekhushinagarकुशीनगर में शर्मसार हुई मानवता : दो मुशहर महिलाओं को पीटकर बाल...

कुशीनगर में शर्मसार हुई मानवता : दो मुशहर महिलाओं को पीटकर बाल मुंडवाया

अवधनामा संवाददाता

पुलिस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज की, तीन गिरफ्तार

कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, सार्वजनिक स्थल पर दिए घटना को अंजाम

कुशीनगर। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव की मुसहर बस्ती की युवती और महिला की सार्वजनिक जगह पर पिटाई कर बाल मुंडवाने के आरोप में पुलिस ने पांच व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस तीन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दो की तलाश कर रही है। पुलिस ने पीड़ित युवती और महिला सहित दूसरे पक्ष के लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ की। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी पिटाई की थी तथा बाल मुंडवाने के बाद गांव से भगाने की धमकी भी दी थी।

कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव की मुसहर बस्ती की रहने वाली महिला के घर दूसरे गांव का युवक आता था। नाराज गांव वालों ने महिला और पड़ोस की युवती से युवक का अवैध संबंध होने का आरोप लगाया। गांव वालों और महिला के बीच कहासुनी भी हुई। गांव के कुछ युवक एकजुट होकर महिला और युवती को गांव के एक सार्वजनिक स्थान पर लेकर गए और सिर का बाल मुंडवा दिया। विरोध करने पर पिटाई भी किए। गांव वाले दोनों मुसहर परिवार को गांव से जाने के लिए दबाव बना रहे थे। सोमवार की शाम को युवती की मां कुबेरस्थान थाने पर पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने गांव के तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। इन युवकों के मोबाइल में बाल मुड़वाते हुए वीडियो पुलिस के हाथ लग गया है। इस आधार पर घटना में शामिल युवक और अन्य लोगों की पहचान पुलिस करने में जुट गई थी। पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद घटना में शामिल युवक गांव छोड़कर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि इस मामले में युवती की मां की तहरीर पर गांव के पांच व्यक्तियों नरसिंह, बिंदू, ब्रह्मा, सुखदेव और राजेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव के पांच व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोनों पक्ष सजातीय है। पुलिस तीन को गिरफ्तार की हैं। अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular