Saturday, March 15, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLakhimpurसमाजसेवी महिलाओ को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

समाजसेवी महिलाओ को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

अवधनामा संवाददाता

मोहम्मदी-खीरी- नगर पंचायत बरबर में कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के जिला चेयरमैन रफीक खान के आवास पर प्रियंका गांधी का जन्मदिन केक काट कर मनाया गया। जिसमें रफीक खान ने समाजसेवी महिलाओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रफीक खान ने कहा कि आने 2024 में कांग्रेस केन्द्र में सरकार बनाने जा रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कामयाब होती नज़र आ रही है जिसका असर विपक्षियो के चेहरो पर साफ नज़र आ रहा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से केन्द्र की भाजपा सरकार डरी हुई है और वो हर प्रयास कर रही है कि भारत जोड़ो यात्रा को बन्द करा सके। इस मौके पर सईद कुरैशी, अमन जैदी, यासीन कुरैशी, जावेद तालिब मंसूरी सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular