धूमधाम से मनाई गई होली, रंगो से सराबोर नजर आए जिले के लोग

0
108

Holi celebrated with great pomp, people from the district were seen drenched with colors

होली के गीतों के बीच उड़ा अंबीर गुलाल

अवधनामा संवाददाता

सीतापुर। जिले में होली का पर्व बड़ी ही धूूूमधाम से मनाया गया। हर तरफ रंग, गुलाल और अबीर से एक – दूसरे को सराबोर करने की होड़ लगी रही। होली के गीतों की मस्ती के साथ लोग रंगों में नजर आए।

बच्चे, बूढ़े, जवान सभी होली की मस्ती में थे। सोमवार को पूरे जिले में होली का त्योहार धूम धाम से मनाया गया। शोर शराबे के बावजूद पूरे जिले में होली शांतिपूर्ण रहीं। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। जिले में होली की उमंग रविवार से ही दिखने लगा था। रविवार की शाम होलिका दहन के बाद से ही लोग होली के रंग में रंगने लगे थे। सुबह होते- होते लोग होली की मस्ती में डूब गए। बच्चों की मस्ती तो रविवार शाम से ही दिखने लगी थी।

Holi celebrated with great pomp, people from the district were seen drenched with colors

होली है होली है की गूंज हर गली, हर मुहल्ले में गूंजने लगी। बच्चे सुबह होने का इंतजार करने लगे। सोमवार की सुबह मौसम में हल्का ठंडापन था, लेकिन यह ठंडापन बच्चों के उत्साह को रोकने में विफल रहा। यहीं हाल आमजनों का भी रहा। सुबह 10 बजे के बाद हर कोई होलियाना मुड़ में नजर रहा था।

होली आई रे कन्हाई, रंग बरसे की धून पर लोगों का जो थिरकना शुरू हुआ वह दोपहर तक जारी रहा। सड़क पर मतवालों की टोली चल रही थी जिनका काम हर आने जाने वालों को रंगों से सराबोर करना था। गांव हो या शहर हर जगह होली की उमंग और उत्साह एक समान था। बच्चे सुबह से ही रंग, पिचकारी लेकर घर से निकल गए और अपने हम उम्र साथियों के साथ होली के आनंद में मशगूल हो गए। युवाओं की भी अपनी अगल महफिल जमीं थी। यह नजारा मुहल्ले के हर कॉलोनी, गली और चैक चैराहे पर दिख रहा था। महिलाओं की टोली भी किसी से कम नहीं थी। घर की छत या अपार्टमेंट की छत पर महिलाओं की महफिल जमी थी। होली की बधाई देने वालों की भी कमी नहीं थी। समूह में बंट कर लोग एक – दूसरे के घर पहुंचने और गुलाल लगा कर एक – दूसरे को होली की बधाई दी। होली को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजार किया गया था।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here