Wednesday, August 6, 2025
spot_img
HomeMarqueeविद्यालयों औऱ सरकारी कार्यालयों में तिरंगा झण्डा को सम्मान से फहरायें

विद्यालयों औऱ सरकारी कार्यालयों में तिरंगा झण्डा को सम्मान से फहरायें

हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां पूर्ण करने पर दिया जोर

महोबा। जिले में ष्हर घर तिरंगा अभियान.2025 कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने की सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर लें। इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नही की जाएगी। यह बात जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने हर घर तिरंगा अभियान.2025 कार्यक्रम के आयोजन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में कहीं।

जिलाधिकारी ने ष्हर घर तिरंगा अभियानष् को जनपद भर में एक जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया और शहरी.ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियानष् उत्साह उमंग और जनभागीदारी के साथ प्रायोजित किया जाता है। इस बार भी वृहद् प्रचार.प्रसार व जन जागरुकता के माध्यम से लोगों को पुनः तिरंगा झण्डा फहराने के लिए प्रेरित करने के लिए पूरे जनपद में वातावरण निर्मित किया जाए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि ष्हर घर तिरंगा अभियानष् के अंतर्गत जन जागरुकता के माध्यम से लोगों को यह भी अवगत कराया जाए। कि प्रत्येक नागरिक आवास, स्कूल तथा सरकारी कार्यालयों में तिरंगा झण्डा को पूरे सम्मान और झण्डा संहिता का अनुपालन करते हुए फहराएं। आधा झुका, फटा या कटा झण्डा लगाया जाना निषेध होगा। झण्डा उतारने के बाद किसी भी नागरिक द्वारा इसका दुरुपयोग न किया जाए।

समस्त शिक्षण संस्थाओं में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये, जिसमें राष्ट्रगान जन.गण.मन का सामूहिक गायन भी सम्मिलित हो। विद्यार्थियों को स्वतंत्रता.संग्राम का इतिहास बताया जाये तथा देश के लिए शहीद हुए ज्ञात.अज्ञात विशेषकर स्थानीय देशभक्तों के जीवन के प्रेरक.प्रसंग दोहराये जायें, जिससे उनमें राष्ट्रीय चेतना जाग्रत हो।

इसके अतिरिक्त देशप्रेम की भावना जागृत करने वाले नाटक, विचार.गोष्ठी, वाद.विवाद प्रतियोगिता, प्रदर्शनी, निबन्ध.लेखन से सम्बन्धित प्रतियोगिताएं भी यथा.सम्भव आयोजित करायी जायें। शैक्षिक कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए बेसिक शिक्षा विभाग और जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा पृथक से स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त, राजस्व राम प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular