हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने किया एडीआर केन्द्र का प्रतिमान ई-लोकार्पण

0
156

High Court of Justice e-launched model of ADR Center

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। (Lalitpur) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव डा.सुनील कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि जनपद न्यायालय प्रांगण में नवनिर्मित वैकल्पिक विवाद समाधान एडीआर केंद्र का प्रतिमान ई-लोकार्पण न्यायमूर्ति गोविंद माथुर मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद जो कि मुख्य संरक्षक राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तर प्रदेश है के कर कमलों द्वारा किया गया। जनपद न्यायाधीश मोहम्मद रियाज सुबह से ही नवनिर्मित एडीआर बिल्डिंग का मुआयना करते रहे एवं हर बारीकी से ई-लोकार्पण समारोह को सफल बनाने की दिशा में प्रयासरत दिखे। कानपुर नगर ललितपुर एवं महोबा जनपद के एडीआर भवनों के संयुक्त रूप से हुए.

इस ई-लोकार्पण समारोह में बोलते हुए सर्वप्रथम न्यायमूर्ति रवि नाथ तिलहरी प्रशासनिक न्यायाधीश सत्र संभाग महोबा ने कहा कि नई एडीआर बिल्डिंग से वैवाहिक पारिवारिक एवं कमर्शियल मामलों को सुलह समझौते द्वारा निस्तारित किए जाने में आसानी हो जाएगी। न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव प्रशासनिक न्यायाधीश सत्र संभाग ललितपुर ने बताया कि लोक अदालत विवादों को समझौते के माध्यम से सुलझाने के लिए एक वैकल्पिक मंच होता है एवं महिलाओं बालकों विचारहीन बंदियों, युवाओं एवं समाज के विभिन्न निर्बल निर्धन तथा वंचित व्यक्तियों को सक्षम व निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए एडीआर भवन अदालतों के लिए एक आवश्यक मददगार अंग बन गए हैं। न्यायमूर्ति सूर्य प्रकाश केसरवानी प्रशासनिक न्यायाधीश सत्र संभाग कानपुर नगर ने अपने संबोधन में कथन किया कि वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र या एडीआर भवन एक ऐसा प्लेटफार्म होता है जो कि एक ऐसा समाधान दे देता है जहां दोनों ही पक्ष संतुष्ट हो जाते हैं। आमजन को समझाने के लिए उनके विवादों को सुलह के माध्यम से निपटाने के लिए एडीआर भवनों का निर्माण अति आवश्यक हो गया था । न्यायमूर्ति संजय यादव वरिष्ठ न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद कार्यपालक अध्यक्ष राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तर प्रदेश ने भी एडीआर  भवनों के माध्यम से विवादों को फास्ट्रेक करने पर बल देते हुए वैवाहिक मामलों पारिवारिक एवं ज्वाइंट वेंचर जैसे पार्टनरशिप मामलों में विवादों को निस्तारित करने में तेजी की बात कही गई ।अंत में न्यायमूर्ति गोविंद माथुर मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा अपने आशीर्वचन देते हुए यह कथन किया गया कि एडीआर भवनों के निर्माण से प्राथमिक स्तर पर विवादों का त्वरित निस्तारण संभव हो पाएगा एवं आम जनता को पारिवारिक एवं वैवाहिक मामलों के निस्तारण में भी तेजी देखने को मिलेगी। कार्यक्रम के

अंत में जनपद न्यायाधीश कानपुर नगर आर पी सिंह द्वारा कानपुर नगर हरवीर सिंह जिला जज महोबा एवं ललितपुर के जनपद न्यायाधीशगण की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया। ंचालन सदस्य सचिव उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार द्वारा किया गया।

इस दौरान पारस नाथ राय, प्रधान न्यायाधीष, कुटुम्ब न्यायालय, शमशुल हक, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, जगदीश कुमार, अपर जिला जज (एस0सी0/एस0टी0 एक्ट), अजय पाल सिंह, अपर जिला जज (आ0व0अधि0), मनोज कुमार अग्रवाल अपर जिला जज(द0प्र0क्षे0),चन्द्रमोहन श्रीवास्तव अपर जिला जज (विषेष न्यायाधीष पॉक्सो), निर्भय प्रकाष, अपर जिला जज (पॉक्सो), मनोज कुमार तिवारी, अपर जिला जज (एफ0टी0सी0), रवि कुमार गुप्त, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, डा.सुनील कुमार सिंह, सिविल जज (सी0डि0), विजय कुमार-चतुर्थ सिविल जज(सी0डि0) महरौनी, अनुभव कटियार, सिविल जज (जू0डि0) महरौनी, सुश्री गरिमा सक्सेना, सिविल जज (जू0डि0-एफ0टी0सी0), सौरभ मण्डलोई सिविल जज (जू0डि0-न्यू कोर्ट), सुश्री प्रज्ञा सिंह सिविल जज (जू0डि0), यज्ञेष कुमार सोनकर, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय तालबेहट, ओमप्रकाष घोष अध्यक्ष बार संघ ललितपुर, शंकर लाल कुशवाहा महामंत्री बार संघ ललितपुर उपस्थित रहें। महेन्द्र प्रताप सिंह, प्रषासनिक अधिकारी, शिवनारायण रावत, प्रषासनिक लिपिक, विजय सचान, केन्द्रीय नाजिर, सुनील कुमार सोनी, पेषकार जिला जज, अनवर खां, स्टेनो जिला जज, न्यायालय प्रबन्धक सुश्री अनूपा राय, विनोद कुमार जैन, प्रभारी लिपिक लोक अदालत, एवं स्थायी लोक अदालत के सदस्यगण, सर्वेष प्रताप सिंह, तकनीकी अधिकारी, अजय गोहिया, तकनीकी सहायक, रोहित राठौर, लिपिक, शंकर सिंह, अर्दली जिला जज, कार्यालय सहायक अभिषेक गोस्वामी, मुकेष दुबे, अरविन्द, राघवेन्द्र मनीष सोनकर, प्रकाश नारायण सेन आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

 

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here