HomeMarqueeहाईकाेर्ट न्यायाधीश राजेंद्र प्रकाश सोनी का निधन

हाईकाेर्ट न्यायाधीश राजेंद्र प्रकाश सोनी का निधन

राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राजेंद्र प्रकाश सोनी का शुक्रवार देर रात हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया। 16 जनवरी 2023 को न्यायिक अधिकारी कोटे से उन्हें राजस्थान हाई कोर्ट के न्यायाधीश की शपथ दिलाई गई थी। दिवंगत जस्टिस राजेंद्र प्रकाश साेनी की शव यात्रा आज दाेपहर उनके निवास स्थान से रवाना होकर कागा शमशान घाट पहुंची, जहां विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में न्यायाधीशों के अलावा न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को स्वास्थ्य बिगडऩे के बाद उन्हें जोधपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उन्हाेंने आधी रात के बाद अंतिम सांस ली। उन्हें सीने में दर्द और घबराहट होने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूचना मिलने पर राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति दिनेश मेहता और जस्टिस फरजंद अली भी पहुंच गए थे। उसके बाद अस्पताल मे देर रात तक न्यायाधीशों से लेकर न्यायिक अधिकारियों के अलावा अधिवक्ताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

पूर्व मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत ने साेनी के निधन पर शाेक प्रकट करते हुए कहा कि राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजेन्द्र प्रकाश सोनी का आकस्मिक निधन दुखद है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular