Monday, March 23, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurबुंदेली धरती पर तैयार की जा रही है वीरांगनाए

बुंदेली धरती पर तैयार की जा रही है वीरांगनाए

 

अवधनामा संवाददाता

 
सैडो ग्रुप के कैंप में बालिकाओं को जागरूक सिखाए जा रहे आत्म रक्षा के गुण
ललितपुर। बुंदेली धरती पर सैडो (सिक्योरिटी ऐंड डेवलपमेंट ऑफ वूमेन) ग्रुप की ओर से वीरांगनाओं की टीम तैयार की जा रही है। यह वीरांगनाएं हर विपरीत परिस्थिति से निपटने में सक्षम हैं। यह समूह अब तक दस हजार से बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखा चुका है। ग्रुप की निदेशक प्रीति शुक्ला बताती हैं कि 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली के निर्भया कांड केस ने हमें विचलित कर दिया था। रात दिन यह सोचती थी कि ऐसा क्या किया जाए, जिससे कि इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो। बालिकाओं को सबल बनाने के लिए सबसे पहले सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम के तहत महिलाओं का सैडो (सिक्योरिटी ऐंड डेवलपमेंट ऑफ वूमेन) ग्रुप का गठन किया गया। इसके बाद प्रशिक्षण देने का काम शुरू किया। प्रशिक्षण में सेल्फ डिफेंस के गुर (मार्शल आर्ट, जूडो कराटे, योगासन, बॉक्सिंग का विशेष प्रशिक्षण) विभिन्न कानूनी जानकारी, महिलाओं को उनके अधिकार व उससे संबंधित कानून जैसे दहेज एक्ट , बाल विवाह अधिनियम , कार्यस्थल पर यौन उत्पीडऩ सम्बन्धी कानून ,पॉक्सो एक्ट ,बाल एवं महिला तस्करी से जुड़े कानून आदि की जानकारी देना, विभिन्न प्रकार के हेल्पलाइन नम्बर जैसे 1090, 112, 181 पुलिस सहायता, साइबर क्राइम व सोशल मीडिया इंटरनेट के उपयोग के बारे में काउंसलिंग दी जाती है। वर्तमान में हर रविवार को सुबह कैंप लगाया जाता है। प्रशिक्षण में शामिल मोहिनी सेन, भावना पंत, श्रद्धा सोनी, दीक्षा अहिरवार, गीता अहिरवार, संजना, सुषमा, परी, पूर्णिमा नामदेव, पूजा कुशवाहा ने बताया कि प्रशिक्षण सुबह 6 बजे निशुल्क कंपनी बाग में आयोजित किया जाता है। इस दौरान विभिन हेल्पलाइन नम्बर की जानकारी दी जाती है, साथ ही शरीर व मस्तिष्क  रखने हेतु विशेष योगा का प्रशिक्षण दिया जाता है। जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि सैडो ग्रुप द्वारा समय समय पर सेल्फ डिफेंस के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इससे बालिकाएं जागरूक हो रही हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular