Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurजनपद में भारी बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को हुआ व्यापक नुकसान

जनपद में भारी बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को हुआ व्यापक नुकसान

अवधनामा संवाददाता

किसान की पकने की कगार पर खड़ी फसल जमीनदोज हो हुई।

हमीरपुर। जिले मे कस्बो सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार की दोपहर बाद अचानक आसमान में छाए बादल गड़गड़ाने लगे तथा तेज हवा के साथ भीषण बरसात हुई,तथा ओला वृष्टि से फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है। पकने की कगार पर खड़ी फसल जमीदोज हो गई है। किसान चिंतित दिखाई दे रहा है। तेज बरसात से फसल जमीदोज हो गई है। कुरारा क्षेत्र के पारा , कंडौर, जखेला, जल्ला, चकोठी,रिठारी, आदि गांवों में बारिश के साथ ओला वृष्टि हुई। जिससे फसलों का नुकसान हुआ है। पकने के कगार पर खड़ी फसल तेज हवा चलने से व ओला वृष्टि से जमीदोज हो गई है। बरसात से गिरी फसल की फलिया खराब होने के आसार नजर आ रहे हैं। पारा गांव निवासी ग्रामीण कृष्ण कुमार मिश्रा,दीपू,सुरेंद्र सिंह राजावत,मोहन भदौरिया, आदि किसानो ने बताया कि तेज हवा के साथ लगभग दस मिनट ओला वृष्टि हुई है। तथा आंधी के चलते पेड़ टूट गए हैं। दलहनी , तिलहनी फसल व गेंहू की फसल जमीदोज हो गई है। आंधी पानी से फसल बर्बाद हो गई है। क्षेत्र के कई गांवों में तेज आंधी के साथ बरसात व ओला वृष्टि हुई है। ऐसे में किसानो का भारी नुकसान हुआ है। फसल तबाह हो गई है। किसान उदय सिंह यादव ने बताया कि गेंहू की फसल तेज हवा के चलते खेत में गिर गई है। इस से उत्पादन पर प्रभाव पड़ेगा। इस समय दलहनी फसलों में मटर की फसल पककर तैयार हो गई है। कही कटाई भी शुरू हो गई है। फसल खराब होने से किसान चितित नजर आ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular