HomeMarqueeस्मार्ट क्लास की LED पर अश्लील गाना चलाकर सोए हेडमास्टर निलंबित

स्मार्ट क्लास की LED पर अश्लील गाना चलाकर सोए हेडमास्टर निलंबित

नशे की हालत में बच्चों की मेज पर मिले शिक्षक; ग्रामीणों की शिकायत पर बीएसए की सख्त कार्रवाई

महोबा। थाना खरेला क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय टिकरी में हेड मास्टर ने स्मार्ट क्लास की एलईडी पर अश्लील भोजपुरी गाना चला दिया और गाना सुनते-सुनते वह बेंच पर सो गए। गांव वालों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिकायत की है। जिस पर बीएसए जांच मामले की जांच के खंड शिक्षाधिकारी को आदेश दिए और जांच में की गई शिकायत सत्य पाए जाने के बाद प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि प्रधानाध्यापक रमेशचंद्र विद्यालय परिसर में ही रहते और दिन रात शराब के नशे में धुत रहते थे। स्कूल समय में भी वह अक्सर अनुचित वेशभूषा में देखे जाते थे साथ ही प्रधानाध्यापक नशे की हालत में क्लासरूम के भीतर बच्चों की मेज पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई के लिए लगी स्मार्ट क्लास की डिजिटल एलईडी स्क्रीन पर अश्लील भोजपुरी गाने चल रहे थे। ग्रामीणों ने प्रधानाध्यपक की इस हरकत का वीडियो बना दिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानाध्यापक बच्चों के सामने गाली-गलौज करते थे और रात में स्कूल परिसर असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाता था, जहां शराब और मुर्गे की पार्टियां होती थीं। विरोध करने पर प्रधानाध्यापक ग्रामीणों को हरिजन एक्ट के तहत झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में सभी आरोप सही पाए गए, और जांच अधिकारी के सामने भी प्रधानाध्यापक नशे की हालत में मिले, इसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular