Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeEntertainment'वो मुझसे चिढ़े हुए...' संभावना सेठ को काम देने की बात से...

‘वो मुझसे चिढ़े हुए…’ संभावना सेठ को काम देने की बात से मुकरे Salman Khan, सालों बाद एक्ट्रेस ने खोला राज

संभावना सेठ ने सलमान खान के साथ बिग बॉस 4 के दौरान हुई एक घटना साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे सलमान ने पहले उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ की और अपना नंबर दिया। हालांकि, बाद में एक मुलाकात में सलमान का व्यवहार बदला हुआ था।

संभावना सेठ (Sambhavna Seth) बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेसेज में से एक हैं। उन्हें ज्यादातर अपने डांस के लिए पॉपुलैरिटी मिली। हाल ही में एक इंटव्यू में संभावना ने सलमान से जुड़ी एक इमोशनल स्टोरी शेयर की।

हॉटरफ्लाई से बातचीत में संभावना ने याद किया कि जब सलमान ने बिग बॉस का चौथे सीजन होस्ट किया था, तो पिछले सीजन के कंटेस्टेंट्स को वापस आकर परफॉर्म करने के लिए आमंत्रित किया गया था। वह भी उनमें से एक थीं।

सलमान खान को अच्छा लगा था काम

“संभावना ने कहा, “बिग बॉस सीजन 4 के दौरान, जब सलमान खान ने होस्टिंग शुरू ही की थी, तब पिछले सीजन के प्रतियोगियों को परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था। राखी ने परफॉर्म किया और मैंने भी। मुझे याद है जब मैं वहां बैठी थी और सलमान खान ने मेरी तरफ इशारा करते हुए कहा,‘इस लड़की ने कमाल कर दिया।’ जब कोई सुपरस्टार सबके सामने इस तरह आपकी तारीफ करता है, तो इसका बहुत महत्व होता है।”

रवि किशन ने भी की तारीफ

उन्होंने खुलासा किया कि एक्टर रवि किशन उन्हें सलमान खान के पास लेकर गए और उनका इंट्रोड्यूस करवाया। कहा कि ये भोजपुरी फिल्मों का बड़ा नाम थीं। अच्छी डांसर हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि भाईजान ने कहा कि उन्होंने उनकी परफॉर्मेंस देखी है और उन्हें पसंद भी आई थी। सलमान ने संभावना को अपना नंबर दिया और कहा कि वो उनसे सीधे कॉन्टेक्ट कर सकती हैं। उन्हें किसी को बीच में लाने की जरूरत नहीं है।

सलमान ने ठीक से नहीं की बात

संभावना ने बताया कि उन्हें फिर अलग सीजन भी बिग बॉस में बुलाया गया लेकिन तब सलमान का व्यवहार वैसा नहीं था। संभावना ने बताया, ‘जब शो खत्म हुआ तो मैं सलमान सर से मिली और वो थोड़ा चिढ़े हुए थे।’ एक्ट्रेस ने कहा कि वैसे तो वह अच्छे से बात करते हैं लेकिन उस वक्त उनका बर्ताव अलग था। शायद उनकी आंखों में कुछ हुआ था शायद इसकी वजह से उनका मूड अपसेट था या मैं भी इसकी वजह हो सकती हूं, मुझे नहीं पता। कैसे भी करके जब संभावना को सलमान से मिलने का मौका मिला तो एक्ट्रेस ने याद किया कि सलमान ने उनके कहा कि मैं वैसे भी किसी को प्रमोट नहीं करता, पहले तुमको अपना वजन कम करना होगा।

हालांकि संभावना ने इस बात पर जोर दिया कि वह अब भी सलमान खान का सम्मान करती हैं और उनकी फैन है। लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि उस समय हुई बातचीत से उन्हें गहरा दुख पहुंचा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular